Big Boss का OTT सीजन 2 काफी चर्चाओं में है, वैसे तो शो का चाहे ओटीटी प्लैटफॉर्म हो या टीवी का सुर्खियों में रहते ही हैं क्योंकि शो अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है। अब बात की जाए बिग-बॉस के ओटीटी 2 की तो ये जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है और आए दिन कंटेस्टेंट के बीच गरमा गर्मी, तू-तू मैं देखने को मिल रही है लेकिन शो में एक टास्क ऐसा आया जिसमें जद हदीद को आकांक्षा को पांच मिनट के लिए लिप किस करने को कहा जाता है।
इसके बाद आकांक्षा और जद हदीद 30 सेकेंड का फ्रेंच किस करते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तो मानो जैसे बाण की तरह जद और आकांक्षा का किस वायरल है। जद और आकांक्षा के लिप लॉक के बाद पूजा भट्ट और फलक हैरान रह जाती हैं। बाकी सब भी शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं दोनों किस करते वक्त प्यार में डूब जाते हैं और भूल जाते हैं कि शो में बाकी के कंटेस्टेंट और जनता उनको देख रही है।
जद-आकांक्षा के लिप लॉक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बाण
जद आकांक्षा के लिप लॉक फ्रेंच किस से सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा हो रही है। इस मामले को लेकर भाईजान ने भी दर्शकों से माफी मांगी है और साथ ही कंटेस्टेंट्स को भी सलाह दी है कि इस तरह का कोई टास्क दोबारा न हो। वहीं जनता ने जद-आकांक्षा को घेर लिया है और दोनों के जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग इसे अश्लीलता बता रहे हैं तो वहीं एक शख्स ने इसे लव जिहाद का नाम दे दिया है।
एक शख्स के लव-जिहाद के कमेंट पर बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं देवोलीना भट्टाचार्या ने करारा जवाब देते हुए ट्विट कर कहा कि दोनों एडल्ट हैं और वे अच्छी तरह जानते थे कि वे क्या कर रहे हैं, बिग-बॉस एक रियलेटी शो है और इसमें घर वाले गेम के तहत आपस में डेयर डिसाइड करते हैं इसमें बिग बॉस या चैनल का रोल नहीं होता है अगर मैं गलत नहीं हूं।
लिप-किस के बाद जद हदीद कहते हैं कि आकांक्षा बेड किसर हैं। इस पर पूजा भड़क जाती हैं और जद को सुना देती हैं। पूजा कहती हैं कि एक लड़की सबके सामने किस करते हुए घबराएगी नहीं तो और क्या करेगी। इसके बाद पूरे घर में आकांक्षा और जद हदीद का लिपलॉक चर्चा का विषय बन जाता है।
पूजा भट्ट बाद में अविनाश और फलक को बताती हैं कि जद ने उनसे कहा था कि उन्हें असहज महसूस हो रहा है क्योंकि आकांक्षा उनके करीब आने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए। तो पूजा ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें जो सही लगे अभी करें। लेकिन जब टास्क हुआ तो जद हदीद ने आकांक्षा को फ्रेंच किस किया और इंजॉय भी किया।
पूजा बताती हैं कि जद ने कहा था कि वह उन्हें किस करना चाहते थे। इसी बीच बिग बॉस बताते हैं कि टीम बी ने टास्क जीत लिया है। उन्हें एक विशेषाधिकार मिलता है कि घर का अगला कैप्टन उन्हीं में से एक बनेगा। यानी मनीषा, आकांक्षा, अभिषेक, जिया और जद में से कोई एक होगा। सब आपसी सहमति से जद हदीद को कैप्टन चुनते हैं। घर चलाने की जिम्मेदारी जद को दी जाती है।

