साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की साल 2005 में आई कॉमेडी और हॉरर फिल्म चंद्रमुखी का अब बॉलीवुड में स्वीकल बन गया है और बेबाक कंगना इसमें दिखाई देंगी। फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की घोषणा हो गई है, उनकी यह फिल्म गणेश चतुर्थी पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी एक्टिव दिख रही हैं। बीते हफ्ते उन्होनें फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट अनाउंस किया था और कल उन्होनें अपनी एक और फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दिया है। ‘चंद्रमुखी 2’ सितंबर को गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर रिलीज होगी।
कंगना ने हॉरर कॉमेडी चंद्रमुखी का पोस्टर इंस्टा पर किया शेयर
कंगना रनौत ने अपनी आने वाली ‘चंद्रमुखी 2’ की रिलीज डेट सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अनाउंस की और साथ ही फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया। पोस्टर पर उन्होनें कैप्शन लिखा- ‘इस सितंबर में वह वापस आ रही है… क्या आप तैयार हैं?’ फैंस को कंगना की इस हॉरर फिल्म का बेसबरी से इंतजार है, इसका अंदाजा उनके इंस्टा पोस्ट को मिल रहे लाइक्स से लगाया जा सकता है।
फिल्म होगी कई भाषाओं में रिलीज
‘चंद्रमुखी 2’ सितंबर को गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज करी जाएगी। कंगना के साथ फिल्म में राघव लॉरेंस लीड रोल में नजर आने वाले हैं और यह फिल्म पी. वासु के निर्देशन में बनी है।
कंगना ने फिल्म चंद्रमुखी के शूट के बाद शेयर किया था इमोशनल नोट
आपको बता दें कि कंगना ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर एक इमोशनल नोट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। राघव लारेंस के साथ पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा- “जैसा कि मैं आज चंद्रमुखी में अपनी भूमिका पूरी करने जा रही हूं, मुझे उन कई अद्भुत लोगों को अलविदा कहना बहुत मुश्किल लगता है जिनसे मैं मिली, मेरे पास बहुत प्यारा दल था, मेरे पास राघव लॉरेंस सर के साथ कोई तस्वीर नहीं थी क्योंकि हम हमेशा फिल्मी कॉस्टयूम में रहते थे लेकिन एक सुबह शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने एक फोटो के लिए अनुरोध किया, मैं सर से बहुत प्रेरित हूं जो लॉरेंस मास्टर के नाम से मशहूर हैं क्योंकि उन्होंने अपना करियर एक कोरियोग्राफर के रूप में शुरू किया था, वास्तव में एक बैक डांसर के रूप में लेकिन आज वह न केवल एक ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्माता हैं / सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक अविश्वसनीय रूप से जीवंत, दयालु और अद्भुत इंसान भी।
आपकी दयालुता, अद्भुत हास्यबोध और मेरे जन्मदिन के लिए सभी अग्रिम उपहारों के लिए धन्यवाद सर आपके साथ काम करके बहुत अच्छा समय गुजरा”।

