आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी दल जी तोड़ मेहनत कर रही है। एक ओर गैर एनडीए दल एक साथ आकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति पर काम कर रहे है तो वही भाजपा अब सभी राज्यों में फ्रंट फुट पर आकर खेल रही है और छोटे छोटे दलों को अपने साथ जोड़ने की भरपूर कोशिश कर रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का संखनाद हो चूका है। इसी सिलसिले में आज केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह जनसभा को संबोधित करने के लिए बिहार के लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार की जनता से खास अपील की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी विपक्षी दलों पर खूब निशाना साधा।
पलटू बाबू के फेरे में नहीं रहें
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखीसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए। अब इसके लिए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद देने आपके पास आया हूं। पिछले चुनाव में 39 सीट आपने जिताईं। आगामी चुनाव में सभी सीटों पर जिताएं, यही कहने आया हूं। इसके अलावा, शाह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमों लालू यादव पर करारा प्रहार किया। उन्होंने लखीसराय की जनता से कहा कि पलटू बाबू के फेरे में नहीं रहें। मेरे कारण मुख्यमंत्री बने और अब पूछ रहे हैं कि मोदी जी ने नौ साल में क्या किया।
कांग्रेस की चौखट चूम रहे
उन्होंने कहा कि पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने उनका थोड़ा लिहाज करिए। मोदी जी ने इन नौ सालों में बहुत काम किया है। मोदी जी के नौ साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के नौ साल हैं। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए कहा कि नीतीश बाबू से पूछना चाहता हूं, आपने अपनी तरफ से क्या किया? आप छलिया हैं और हर समय छल ही करते हैं। आज प्रधानमंत्री बनने के लिए लालू और राहुल के आगे पीछे कर रहे हैं। कांग्रेस की चौखट चूम रहे हैं। इसलिए सभी भाजपा विरोधियों को इकट्ठा कर रहे हैं।

