एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति के साथ बॉलीवुड के शंहशाह जल्द अपनी दमदार आवाज से फैंस के बीच आने वाले। एक बार फिर बिग-बी एनर्जी के साथ सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन लेकर आने वाले हैं। हर बार शो कुछ अलग अंदाज के साथ आता है और सुपरहिट हो जाता है। इस बार के 15 वें कौन बनेगा करोड़पति सीजन नए फ्लेवर और नए ट्विस्ट के साथ टीवी पर आएगा। चैनल ने केबीसी 15 का नया प्रोमो भी जारी कर दिया है।
KBC 15 का प्रोमो हुआ जारी फैंस हुए एक्साइटेड
KBC 15 का प्रोमो सोनी एंटरटेनमेंट ने जारी कर दिया है और सोशल मीडिया पर बिग-बी के शो प्रोमो को लेकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं कि एक बार फिर महानायक टीवी पर शो के साथ लौट रहें हैं। वीडियो से पता लग रहा है कि इस बार KBC काफी ज्यादा टेक्नो-सेवी सीज़न की ओर इशारा कर रहा है।
“ बदल रहा, बदल रहा है, देखो सब कुछ बदल रहा है, बड़े ज्ञान से, बड़े शान से सबकुछ बदल रहा है, इंडिया बदल रहा थीम सॉन्ग इस बार KBC 15 का प्रोमो पेश किया गया है। शो के रजिस्ट्रेशन अप्रैल में शुरू हो गए थे और अब जानकारी मिल रही है कि अगले महीने से केबेसी 15 की शूटिंग शुरू हो जाएगी और अगस्त तक शो सोनी टीवी पर आने लगेगा।

