भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बुधवार को हमला कर दिया गया अज्ञात बदमाशों ने आजाद पर गोली जब चलाई वो अपनी गाड़ी में थे पर गनीमत ये रही कि गोली चंद्रशेखर की कमर को छूकर निकल गई बता दें कि हमले के कारण चंद्रशेखर की गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। पुलिस ने हमलावरों की कार को सहारनपुर से बरामद कर लिया है इसके साथ ही 4 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।
देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के हमले को लेकर बड़ी खबर इस समय सामने आ रही कि भीम आर्मी चीफ के हमले से 4 दिन पूर्व की ‘क्षत्रिय ऑफ अमेठी’ फेसबुक पेज से चंद्रशेखर को जान से मारने की दी गई थी धमकी
फेसबुक पर लिखा गया की था कि चंद्रशेखर आज़ाद को जिस दिन भी मारेंगे अमेठी के ठाकुर मारेंगे वह भी दिनदहाड़े बीच चौराहे पर हमले के तुरंत बाद भी इसी फेसबुक अकाउंट से लिखा गया कि बच गया अब दोबारा नहीं बचेगा। वहीं पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी चंद्रशेखर के हाल जानने के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल आईसीयू पहुंच चुके हैं।
बता दें चंद्रशेखर अब खतरे से बाहर हैं। आजाद बुधवार को अपने दोस्त की मां की पगड़ी रस्म करके लौट रहे थे और शाम 5 बजे करीब देवबंद थाना क्षेत्र के यूनियन सर्किल के पास उनपर हमला हुआ बता दें कि बदमाश हमले के लिए जिस गाड़ी का उपयोग किया है वह गाड़ी हरियाणा नंबर प्लेट का है जो कि पुलिस ने अपनी हिरासत में ले ली है।
समर्थक चंद्रशेखर को Z प्लस सिक्योरिटी देने की मांग कर रहे हैं। उधर, चंद्रशेखर ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए वीडियो संदेश जारी किया है और कहा कि हम अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे, मैं ठीक हूं हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। वहीं विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है सपा के नेता शिवपाल यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कही योगी राज में गुंडाराज बुलंदी पर है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर अपराधियों द्वारा दुर्भाग्यपूर्ण हमला उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का परिचय है।

