मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र शास्त्री ने 73 समाजों के अध्यक्षों के साथ बैठक करी। बैठक में उन्होनें कहा कि एक दिन मुझे बोल्ड आउट होना है क्योंकि मेरे विरोधी बहुत हैं, लेकिन इस से पहले मैं घर-घर हिंदुत्व की यात्रा पूरी कर लूंगा।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के उदय पैलेस में 73 समाजों के अध्यक्षों के साथ बैठक करी। बैठक में उन्होनें कहा कि सबको डर है यह बात इसलिए बोल रहे हैं, हमारे पीछे विरोधी तो लगे हुए हैं और हमें यह भी पता है कि बोल्ड आउट होना है, लेकिन एक धीरेंद्र कृष्ण को कोई मिटाएगा, तब तक हम घर-घर धीरेंद्र कृष्ण की यात्रा प्रारंभ कर देंगे उन्होनें यह भी कहा कि तुम लोगों की फूट में सरकार का फायदा कैसे होगा? फूट डालो नीति करो से नेताओं का फायदा है। अंग्रेज चले गए, उनका बीज बचा हुआ है।
“भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 73 समाजों के अध्यक्ष एकजुट होकर हिंदु सनातन एकता के लिए आगे आए हैं इसका श्रेय सबसे पहले भारतवर्ष में राजगढ़ को मिलेगा। इसके लिए सभी समाज एकजुट हों क्योंकि तभी एक राष्ट्र बनेगा” धीरेंद्र शास्त्री। उन्होनें कहा कि अंग्रेज ने भारत में एक नीति अपनाई थी, फूट डालो राज और आज यही नीति हल्लीलाह वाले अपना रहे। हमारी लड़ाई में दूसरी मज़हब के लोग मजे ले रहे और भड़काने का काम कर रहे।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- राजनीति में नहीं जाना
धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि वो मानवता और सद्भावना मानने वाले हैं, उनको जातिवाद पर भरोसा नहीं। चुनाव का समय चल रहा है, जातिवाद के नाम पर सफेद कुर्ता पयजामा पहने, गाड़ी लेकर 14 लाख में नेताजी बनकर तुम्हें जातिवाद पर बांट देंगे और लोगों को लड़वा देंगे। 73 समाज के अध्यक्षों से उन्होनें संक्लप दिलाया कि अगड़े पिछड़े की लड़ाई बंद कर के हमें एक होना है। आज से हम हर जिले में जाकर समाजों की बैठक आयोजित करेंगे, यह हमारी नई यात्रा शुरू हो गई है।

