लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है और 28 जून बुधवार को पीएम मोदी के आवास पर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर मेगा प्लान तैयार किया जानकारी के मुताबिक भाजपा ने पहली बार पार्टी के कामकाज को सरल बनाने के लिए देशभर को तीन सेक्टर में बांटा है। इसके लिए बीजेपी ने नार्थ रीजन, साउथ रीजन और ईस्ट रीजन तय किए हैं।
बैठकों के दौर में सबसे पहले 6 जुलाई को ईस्ट रीजन में बीजेपी बैठक करेगी इसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा के पार्टी से जुड़े लोग शामिल होंगे।
7 जुलाई को भाजपा नॉर्थ रीजन में बैठक करेगी जो कि दिल्ली में होगी और इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात, दमन दीव-दादर नगर हवेली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा के बीजेपी नेता शामिल होंगे।
8 जुलाई को भाजाप साउथ रीजन में बैठक करेगी जो कि हैदराबाद में होगी और इसमें केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बातचीत होगी।
बुधवार 28जून को हुई बैठक में सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि मोदी कैबिनेट में फेरबदल भी हो सकता है सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी में बदलाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष में कई दौर की बातचीत हो चुकी है। अभी इन बदलाव पर पीएम मोदी की मुहर लगना बाकी है जानकारी के मुताबिक, 30 जून के बाद कभी भी इन बदलावों को लेकर ऐलान किया जा सकता है।
संसद के सत्र से पहले हो सकता है ऐलान
मोदी सरकार में जो भी फेरबदल होंगे, वो मॉनसून सत्र से पहले ही होंगे। संसद का मॉनसून सत्र 17 जुलाई से शुरू हो सकता है, जिसके 10 अगस्त तक चलने की उम्मीद है हालांकि मॉनसून सत्र पर फाइनल मुहर संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में ही लगेगी अगले कुछ दिनों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली सीसीपीए की बैठक होगी।
आगामी चुनावों से पहले बीजेपी में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नए और बड़े बदलाव कर सकती है। कर्नाटक-गुजरात समेत तीन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। पार्टी के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों की टीमों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा चर्चा है कि धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

