देश में झमाझम बारिश ने गर्मी से तो राहत दिला दी है लेकिन आफत भी उतनी ही बनकर आई है बारिश। सड़को पर जलभराव हो गया जिससे लंबा जाम और लोंगो को काम पर आने जाने में मुश्किल हो रही है दिल्ली में 4 जुलाई तक बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है।
उत्तर प्रदेश में भी आईएमडी ने राज्य के 31 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। झमाझम बारिश कई जगहों पर तो आफत बन गई है पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, शहरी इलाकों में पेड़ के गिरने से कई लोग मौत की चपेट में आ गए, बिजली की समस्या, बिल्डिंग का ढहना जिससे कई लोग बेघर हो गए।
बारिश की वजह से सड़को पर जो जलभराव हो रहा उससे प्रशासन की पोल खुल गई है कि नालों की सफाई समय से नहीं हुई है और जो लोग रोज काम पर जाने वाले हैं उनके लिए सड़को पर भरा पानी परेशानी बन गया है। साथ ही सब्जियों के बढ़े हुए दाम भी लोंगो के लिए आफत बन गए हैं।

