प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार लवजिहाद को लेकर काफी सख्त हैं और कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं लेकिन उसके बाद भी कुछ हैवान अपनी हैवानियत से बाज आने के लिए तैयार नहीं है। एक बार फिर लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा से जहां एक बार फिर हिंदू नाबालिग को मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाकर लगातार 4 साल तक मदरसे में रखा धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया।
लड़की पर जबरन नमाज पढ़ने का लगातार बनाया गया तीन बच्चे होने का दबाव बनाया गया इसके बाद मुस्लिम पति ने अलग-अलग तीन मुस्लिम युवकों को लड़की को बेचा शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर श्रद्धा की तरह 70 टुकड़े करने की धमकी दी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीड़िता हिंदू युवती के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कसेरूवा निवासी मुस्लिम युवक ने गाजीपुर की रहने वाली हिंदू नाबालिग लवली से 2014 मे मिस कॉल के जरिए फोन पर दोस्ती कर ली इसके बाद उसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम बब्बू बताया, जिस पर हिंदू युवती उसकी बातों में आ गई और आरोपी मुस्लिम युवक मुजम्मिल गाजीपुर से उसे अपने साथ ले आया और मदरसे में लेकर पहुंचा जहां पर आरोपी मुस्लिम युवक मुजम्मिल ने 4 साल तक हिंदू नाबालिग को मदरसे में रखा हिंदू युवती ने विरोध किया तो उसकी सच्चाई सामने आई उसका नाम मुजम्मिल था आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा इस दौरान उसके 3 बच्चे भी हुए,और हिंदू नाबालिग भी बालिग हो गई, जिसके बाद आरोपी मुजम्मिल ने हिंदू युवती को बारी बारी से गांव के ही युवक अजरुदीन को बेच दिया अजहरुद्दीन ने अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर रेप किया।
अजहरुद्दीन ने हिंदू युवती को रिजवान को बेच दिया रिजवान ने भी उसके साथ रेप किया बाद में रिजवान ने भी निसार को कुछ पैसों में बेच दिया, जिसके बाद तीनों मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवती पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया, और लगातार नमाज पढ़ने के लिए भी दबाव बनाया, पीडिता हिंदू युवती ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने हिंदू युवती को श्रद्धा कांड याद दिलाते हुए कहा कि तेरा भी श्रद्धा जैसे हाल कर देंगे उसके 32 टुकड़े हुए थे तेरे 70 टुकड़े कर देंगे।
हिंदू युवती का आरोप है की ने कई बार थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद युवती ने बजरंग दल कार्यकर्ता कुशल चौधरी से फोन पर संपर्क किया, तो बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता हिंदू युवती के साथ गजरौला थाना पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिस पर एसपी के आदेश के बाद गजरौला थाने में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़िता हिंदू युवती लवली ने हिंदू लड़कियों से अपील की है कि किसी भी मुस्लिम युवक के बहकावे में ना आएं और यदि किसी हिंदू लड़की के साथ मेरे जैसा हुआ है तो वह खुलकर इसका विरोध करें और सामने आकर लड़ाई लड़े, मैं चाहती हूं जैसा मेरे साथ हुआ है किसी भी हिंदू लड़की के साथ ऐसा ना हो।

