बरसात के मौसम ने टमाटर को गुस्से से लाल कर दिया है अब आपके मन में आ रहा होगा कि हम क्या कहना चाह रहें तो बता दें कि टमाटर के रेट में जबरदस्त उछाल आया है जिससे आम आदमी की जेब पर मंहगाई की मार पड़ रही है और रसोई का पूरा बजट हिल गया है क्योंकि टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो आम आदमी के खाने की दैनिक आवश्कता है ज्यादातर।
टमाटर के रेट निकाल रहे आम आदमी की आंख से आंसू
टमाटर की कीमत जहां 30 से 40 किलो थी अब 100 से 120 किलो तक पहुंच गई है और आम आदमी की जेब पर तो मंहगाई की आग लगा रही है साथी ही रसोई का पूरा बजट भी खराब हो गया है, केवल टमाटर ही नहीं हरी सब्जियां भी बारिश के कारण मंहगी हो गईं हैं। हरी मिर्च तो वैसे भी तीखी होती है और रेट बढ़ने के बाद ये आम लोंगो के आंखो से आंसू निकलवा रही है। तीखी हरी मिर्च 80 से 100 प्रति किलो बिक रही है। हरी धनिया के रेट 200 रूपये प्रति किलो हो गया जबिक अदरक 150 से 200 प्रति किलो रुपए बिक रहा है।
हरी सब्जियों के रेट ने भी आम आदमी की खाने की थाली पर डाला असर
टमाटर के बढ़े रेट से पहले ही वो गुस्से से लाल हो चुका है और अब हरी सब्जी के बढ़े हुए रेट ने आम आदमी की थाली से खाने का स्वाद फीका कर दिया है। लौकी 50 से 60 रुपये किलो बिक रही, भिंडी 80 रुपये किलो बिक रही है। बारिश होने से सब्जी की फसल खासकर हरी सब्जियां व बेल वाली फसल खेतों में ही खराब हो गईं। इससे बाजार में टमाटर लौकी, तोरी, जैसी सब्जियों के दामों ने भी आसमान छू लिया है।

