गोल्ड़ी बरार गैंगस्टर की दुनिया का वो नाम जिसके आगे स्टार्स भी आजकल कांपते हैं और सोचते हैं कि उसके निशाने पर कब कौन आ जाए। विदेश से बैठे बैठे गोल्ड़ी बरार हत्या को अंजाम दिलवा देता है। बॉलीवुड के दबंग खान बरार की लिस्ट में सबसे ऊपर है क्योंकि सलमान खान ने काले हिरण को मार कर बिश्नोई समाज का अपमान किया था और माफी भी नहीं मांगी थी इसी को लेकर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई कई बार दबंग खान को धमका चुकें हैं लेकिन इस बार गोल्डी ने एक निजी मीडिया चैनल में साफ साफ कह दिया है वो बॉलीवुड के भाईजान को जरूर मारेगा।
गोल्ड़ी बरार ने एक निजी टीवी चैनल पर फोन के जरिए कहा कि , ‘अभिनेता सलमान खान हमारे टारगेट पर हैं। मौका मिलेगा तो जरूर मारेंगे, गोल्डी बराड़ ने आगे कहा, “यह सिर्फ सलमान खान के बारे में नहीं है। जब तक हम जीवित हैं हम अपने सभी दुश्मनों के खिलाफ अपने प्रयास जारी रखेंगे। गोल्डी ने इस बात पर जोर दिया कि सलमान खान उसका प्राथमिक लक्ष्य हैं और वह सफल होने तक अपने प्रयासों में लगा रहेगा.जिससे बराड़ ने ये तो साफ़ कर दिया कि उसका लक्ष्य सलमान खान से कहीं आगे तक फैला हुआ है।
गोल्डी के निशाने पर केवल सलमान खान ही नहीं बल्कि कई सिंगर भी हैं। सिद्धू मूसेवाला को भी मरवाने में गोल्डी का पूरा हाथ रहा अभी हाल ही पंजाब के सिंगर और रैपर हनी सिंह को धमकी मिलने का मामला सामने आया था, जिसके बाद हनी सिंह ने शिकायत दर्ज कराके अपनी सुरक्षा की मांग की थी और मीडिया को बताया था कि रंगदारी भी मांगी है। रैपर के चेहरे पर खौफ साफ दिखाई दिया था औप हनी सिंह ने कहा भी था कि जीवन में उन्हें बहुत प्यार मिला है लेकिन जिंदगी में बस उन्हें एक बात का डर रहा है वो है मौत। गोल्ड़ी के निशाने पर कई और सिंगर भी हैं जिन्हें पहले से बरार ने अपने निशानों की लिस्ट में रखा हुआ है फिलहाल तो उसका मेन टारगेट सलमान को मारना बना हुआ है।

