अनुपमा शो टीवी का टीआरपी में नंबर वन शो है अब शो में काफी ड्रामा चल रहा है। दरअसल शाह हाउस और कंपाड़िया हाउस में अनुपमा की फेयरवल पार्टी की तैयारियां चल रहीं हैं क्योंकि वो अमेरिका जाने वाली हैं।
अनुपमा शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अनुपमा और अनुज के बीच सब ठीक होता नज़र आ रहा हैं। रविवार के एपिसोड में काफी रोमांटिक सीन्स देखने को मिले जहा अनुज अनुपमा को गोद में उठाते हुए नज़र आए और रोमांटिक मोमेंट शेयर किए जहाँ दोनो ने काफी समय साथ बिताया। दोनों की बढ़ती नजदीकियों से माया काफी डरी हुई नज़र आ रही हैं, माया को डर हैं कही अनुज अनुपमा एक ना हो जाए।
आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे शाह हाउस और कपांडिया हाउस में अनुपमा को फेयरवल पार्टी दी जाएगी। शाह हाउस में बां और किंजल काफी इमोशनल होती नज़र आई जहाँ बां बताती हैं बीते दिनों उन्होने अनुपमा को बिल्कुल आदर नहीं किया और बताया की अनुपमा और बां का रिश्ता नीम और शहद की तरह था जहाँ अनुपमा शहद तो बां नीम। अनुपमा ने मेरी बात का हमाशा आदर और सम्मान करा है। ये सब सुन बां और किंजल काफी भावुक हो गई और उसी बीच वही डीपी आकर कहती है वो अनुपमा के लिए केक बनाएंगी और उसके बाद तैयारी होती है अनुपमा के फेयरवल पार्टी की जहाँ उसकी बिती यादों की एक छोटी सी झलक देखने को मिलेगी।
वही अनुज भी अनुपमा को फेयरवल पार्टी की तैयारी में लगा है और अनुपमा की फोटो देख उसकी फेयरवल पार्टी को यादगार बनाने की बात करता हैं। जिसे देख माया को बहुत गुस्सा आता है और वह सोचती हैं कि मैं दोनों को साथ में देखकर कैसे बर्दाश्त करूं। कहीं ऐसा न हो कि मैं कुछ कर बैठूं, अब देखना यह हैं कि आने वाले एपिसोड में होता क्या है।

