यूपी के रायबरेली जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो ऑनर किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा मारती हुई दिख रही है दरअसल मामला प्रेमी प्रेमिका की शादी से जुड़ा हुआ है गांव का ही एक अनिल नाम का युवक पिछले 2 साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते लड़की को लेकर गांव से भाग गया था और जब 2 साल बाद गांव आया तो परिवार के लोग ताने मार रहे थे जिसके चलते आए दिन विवाद होने लगा तभी गांव के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रेमी जोड़े को गांव के लोगों के ताने से बचने के लिए और वाद विवाद को खत्म करने के लिए दोनों की हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम से शादी करा दी शादी से प्रेमी जोड़ों के साथ-साथ परिवार और गांव के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
हिंदू रीति रिवाज की रस्म को पूरा करते हुए दूल्हा बने इस युवक को देखिए इसका नाम अनिल है पिछले 2 साल पहले शकुंतला नाम की एक युवती से अनिल का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और उसके बाद बिना घरवालों की मर्जी के शकुंतला को लेकर नासिक चला गया 2 साल तक नासिक में अनिल और शकुंतला पति-पत्नी की तरह रहे लेकिन जब 2 साल बाद अपने गांव मीठापुर वापस आया तो परिवार में झगड़ा शुरू हो गया यही नहीं गांव के लोग भी ताने मारने लगे आए दिन झगड़े को देखते हुए गांव के लोगों ने हिंदू रीति रिवाज के तहत बाकायदा अनिल की बारात निकली और गांव के बाहर कुछ दूरी पर लड़की पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया बारात नाच गाने के साथ लड़की पक्ष के बारेदरवाजे पहुंची जहां पर बाकायदा बारातियो का स्वागत किया गया गाजे-बाजे के साथ निकली बारात को देखने वाले लोगों का तांता लग गया बारात में सभी लोग खुश नजर आए और उसके बाद फिर दुल्हन के भाई और पिता व उनके रिश्तेदारों ने हिंदू हिंदू रीति रिवाज की शादी की रस्में पूरी की दूल्हे अनिल ने बाकायदा शकुंतला की मांग में सिंदूर भी भरा यही नहीं दोनों ने सात फेरे भी लिए और उसके बाद दोनों कि हिंदू रीति रिवाज के तहत शादी संपन्न हुई बरात वापस दूल्हे अनिल के घर पहुंची हिंदू रीति रिवाज के तहत संपन्न हुई शादी को लेकर दूल्हा अनिल भी काफी खुश नजर आया।
वही गांव के पूर्व ग्राम प्रधान दयाशंकर चौधरी व सन्तोष चौधरी समेत अन्य गांव के लोगों ने बारात के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की और शादी के खर्च को भी सभी ने मिलकर उठाया ग्राम प्रधान ने बताया कि शकुंतला नाम की लड़की से गांव के ही अनिल का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते दोनों गांव से 2 साल नासिक के लिए चले गए और वहीं पर रहे 2 साल बाद जब गांव आए तो गांव के लोग और परिवार के लोग शादी की रस्म पूरी ना होने से तरह-तरह के ताने मारने लगे जिसके चलते हम सब ने मिलकर हिंदू रीति रिवाज से शादी को संपन्न कराया जिससे अनिल शकुंतला को लेकर अपने घर में समाज के बीच सर उठा कर रह सके।
अब ऐसे में समझा जा सकता है कि प्रेमी जोड़ों के भाग जाने पर लोग ऑनर किलिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं लेकिन यूपी के रायबरेली जिले के मीठापुर गांव के लोगों ने ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को सीख देते हुए प्रेमी प्रेमिका की चंदा लगाकर गांव वालों ने हिंदू रीति रिवाज के तहत शादी करा कर प्रेमी जोड़ों को समाज में सर उठा कर जीने का रास्ता बना दिया ।

