उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कल यानी रविवार 25 जून को गौतमबुद्ध नगर आने वाले है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके दौरे के मिनट दर मिनट कार्यक्रम की लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री लगभग 8 घंटे यहाँ रहेंगे। बता दें कि उनका कार्यक्रम इस प्रकार है।
8 घंटे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 10:30 बजे नोएडा के हेलीपैड पर उतरेंगें
10:40 से 11:50 तक नोएडा के सेक्टर-21 स्टेडियम में पुलिस की गाड़ियों और वाटर स्प्रिंकलर की गाड़ियों को हरी झंडी दिखायेंगे
दोनों प्राधिकरण की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
11:50 जनसभा को संबोधित करेंगे
12:35 रामनाथ गोयनका मार्ग का उद्घाटन करेंगे
13:20 जीबीयू में यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर व तीन अन्य को सम्मानित करेंगे
इसके बाद दोपहर चार बजे तक आरक्षित समय यानी समीक्षा बैठक करेंगे
चार बजे जीबीयू के आडिटोरियम में सेव कल्चर सेव मिशन कार्यक्रम के हिस्सा लेंगे
5:30 बजे एडवर्ब टेक्नोलाजी लिमिटेड फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे
6:30 पर गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट पहुचेंगे।

