सहारनपुर के जनता रोड स्थित बाल गृह (बालिका) की बालिकाओं ने संस्था के प्रबंधक पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीडन के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले की जांच एसडीएम सदर द्वारा की गई तो डीएम के आदेश पर संस्था के प्रबंधक, अधीक्षिका सहित पांच लोगों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
दरअसल, सहारनपुर के जनता रोड पर बाल गृह (बालिका) संस्था संचालित है। संस्था में सहारनपुर और अन्य जिलों की बालिकाओं को रखा जाता है। संस्था के भीतर क्या चल रहा है इसका खुलासा तब हुआ जब यहां एसडीएम सदर कीर्ति राज दौरे के लिए पहुंची थी वहीं पीड़ित लड़कियों ने 2 पन्नों का एक शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपा साथ ही लड़कियों ने अपने उत्पीड़न की पूरी कहानी भी एसडीएम को बताई।
पत्र में पीड़िता ने लिखा, कीर्ति मैम हमे आपकी मदद की जरूरत है इस बाल सुधार गृह में प्रबंधक वीपी सिंह हमारे साथ गलत व्यवहार करता है बात करने के बहाने ऑफिस में बुलाता था मुझ पर गलत नजर डालता है पीड़िता ने कहा में शादीशुदा हूं। मुझे धमकी दी गई अगर तुम मेरी बात नही मानोगी तो में तुम्हे ससुराल नहीं जाने दूंगा।


मैम वीपी सिंह बहुत गंदा इंसान है। वो लड़कियों की इज्जत से खेलता है। मुझे धमकी दी गई कि तेरे पति को सब बता दूंगा फिर तू यही इसी बाल सुधार गृह में ही रहेगी।
जानकारी के लिए बता दें पीड़ित लड़कियों ने अपने शिकायती पत्र में छेड़खानी मारपीट के साथ अवैध वसूली सहित कई आरोप लगाए हैं। जांच में कुछ आरोप सही पाए। बालिका सुधार गृह में बागपत शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की लड़कियां शामिल है।
वही शुक्रवार को बाल सुधार गृह से एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें लड़कियां प्रबंधक और अधिक्षिका के खिलाफ आरोप लगा रही हैं। आरोप लगाते हुए उस वीडियो में उन्होंने कहा कि हमारा न्यूड वीडियो बनाए और प्राइवेट पार्ट पर मिर्च भी लगाई गई।
आरोप ये भी है जब उनके परिवार के लोग उनसे मिलने के लिए आते हैं तो स्टाफ पैसे की डिमांड करता है उनके साथ मारपीट की जाती है और ठीक प्रकार से खाना भी नहीं दिया जाता।
जब इस संबंध में हमने डीएम दिनेश चंद्र से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जो आरोप लड़कियों द्वारा लगाया उसमे कुछ तथ्य सही पाए गए जिसके बाद अधीक्षिका समेत 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि बालिका गृह में प्रबंधक के जाने पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल पूरे मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है।

