आज भारत का डंका अमेरिका में बज रहा है। अमेरिका की हवा में वंदे मातरम का जयघोष गूंज रहा है। भारत का सम्मान बुलंदी का शिखर छू रहा है, पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं तमाम कार्यक्रमों में वो हिस्सा ले रहें हैं सोशल मीडिया पर दो देशों की मजबूत दोस्ती के ये इतिहास वाले कदम छाएं हुए हैं। अब भारत के लिए एक और गौरव का मूवमेंट आया है अमेरिका की धरती पर जब राष्ट्रगान गाया गया और सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो आया सबके लिए ये काफी गौरव का पल बन रहा है।
अमेरिका में गूंजा राष्ट्रगान
पीएम मोदी ने अमेरिका दौरे पर रोनाल्ड रीगन सेंटर में अप्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया। गाना पूरा होने के बाद अमेरिकी सिंगर ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए। भारत की संस्कृति की झलक अमेरिका में दिखाई दे रही है जो कि अपने आप में गौरव वाली बात है।
जब मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी के पैर छुए तो उन्होंने तुरंत अमेरिकी सिंगर को रोका और उनसे गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैरी मिलबेन कैसे हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन कर रही हैं। भारत का राष्ट्रगान गाकर हर किसी का दिल जीतने वाली मैरी मिलबेन के पीएम मोदी के पैर छूने वाली वीडियो की काफी वाहवाही हो रही है। पीएम मोदी के तीन दिनों के अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन का ये वीडियो देशवासियों को काफी पसंद आ रहा है।

