हाथों में चुड़ी, माथे पर प्यारी सी छोटी बिंदी, कानों में झुमके और आपने सादगी भरे अंदाज से फैंस के दिलों को सारा अली खान ने दीवाना बना दिया है । एक्ट्रेस के लुक को देखकर फैंस उनकी अदाओं पर काफी फिदा हो रहें हैं।
सारा का देसी अवतार फैंस हुए दीवाने
सारा अली खान एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई यहां उनका देसी लुक कैमरे में कैप्चर हुआ। अनारकली सूट में सारा बेहद ही प्यारी लग रहीं थी उनके सादगी अंदाज ने फैंस का दिल लूट लिया। माथे पर काली बिंदी, हाथों में पिली चूड़ियां, सूट के ऊपर पीली चुनरी, कानों में झुमके, येलो जूती और जूट बैग से अपने लुक को कंप्लीट किया।
सारा के सिंपल लुक ने फैंस के दिलों को बनाया दीवाना
एक बार फिर से सादगी भरा लुक ही लोंगो को पसंद आने लगा है। सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती हुईं स्टार हैं। जितना वो ग्लैमरस कपड़ो से फैंस का दिल जीत लेती हैं उससे ज्यादा वो सादगी से भरे कपड़ो से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। बता दें सारा को भी सादगी से भरे कपड़े पहनना काफी पसंद हैं। अब उनके एयरपोर्ट पर देसी लुक को लेकर फैंस ने कमेंट कर एक ने लिखा डॉल’, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘मेरी फेवरेट पर्सन’, एक अन्य ने लिखा, ‘बहुत प्यारी’

