भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने अब लाइफ में नई पारी की शुरूआत की है उन्होनें विदेश की धरती पर अपना खुद के नाम से भारतीय रेस्टोरेंट खोला है और विदेशियों को भारत के स्वादिष्ट व्यंजन चखाने की शुरूआत की है।
रैना ने यूरोप में खोला भारतीय व्यंजनों का रेस्टोरेंट
भारत के जाने-माने क्रिकेटर सुरेश रैना एक नई शुरूआत की है विदेशियों को अब भारत का स्वादिष्ट खाना चखाना और भारत के मसालों का भी विदेश के लोगों के बीच पहुंचाना। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने एम्स्टर्डम में एक रेस्टोरेंट खोला जहाँ रैना खुद खाना पकाते हुए नज़र आए उन्होनें इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी को लोंगो के साथ साझा किया।
यूरोप में रैना ने किया अपने रेस्टोरेंट का उद्घाटन
क्रिकेट पिच पर चौके छक्के लगाने वाले रैना अब यूरोप में अपनी रसोई में तड़का लगाएंगे। रैना ने अपने रेस्टोरेंट का नाम ‘रैना’ रखा हैं रैना का मकसद हैं की भारत के स्वादों के यूरोपीय के टेबल तक लाना और भारतीय मसालें के यूरोप तक पहुंचाना हैं। रैना ने कहा हैं कि भारत से चली ये व्यंजन यात्रा के दूर तक लेकर जाएंगे और आप के मुँह में पानी लाने पकवान के आप तक पहुंचाना है।
इंस्टाग्राम पर रैना अपने रेस्टोरेंट का उद्घाटन पर रसोई में कुक करते हुए फोटो भी शेयर किए और इस नई पारी की खुशी साझा करते हुए रैना ने कहा आप सब ने खाना बनाने के प्रति प्यार तो देखा ही होगा और इसे देखते हुए में अपनी इस लगन के आगे ले कर जाना हैं। रैना ने बताया की अब यूरोपीयों के दिलों में भारतीय व्यंजनों का स्वाद छाएगा। क्रिकेट के स्टार रैना ने पहले तो खेल के मैदान में अपना दम दिखा चुके हैं और अब अपने खोले यूरोपीय ‘रैना इंडियन रेस्तरां’ से यूरोपीयें लोगो को भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखाएंगे।

