कार्तिक आर्यन बेहद ही कम समय में बॉलीवुड में चमकता सितारा बन गए हैं। काफी लड़कियां उन्हें अपना क्रश मानती हैं, कार्तिक ने काफी कम टाइम में बहुत प्यार हासिल किया है और फैंस आज उनके काफी ज्यादा दीवाने हैं। अब कार्तिक कियारा एक बार फिर ट्विनिंग कर रहें हैं। भूल-भूलैया 2 में दोनों साथ नजर आए थे अब सत्यप्रेम की कथा फिल्म में फिर नजर आने वाले हैं 29 जून को।
फिल्म सत्यप्रेम की कथा फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही लॉन्च कर दिया गया था और फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था अब फिल्म का एक और गाना गुज्जू पटाखा रिलीज हुआ है। कार्तिक का ये सॉन्ग फंकी टाइप का है, गाने में गुजराती अंदाज में कार्तिक धूम धूम धड़ाका करते हुए नजर आ रहें हैं। 24 घंटे में कार्तिक के इस सॉन्ग को 40 मिलियन लोग देख चुकें हैं और फैंस जमकर इस गाने पर प्यार लुटा रहें हैं और थिरक रहें हैं।
गुज्जू पटाखा गाना तो धमाल मचा ही रहा है इसके साथ इससे पहले जो रोमांटिक सॉन्ग ‘तू मेरी रहना’, नसीब से और सुन सजनी रिलीज हुए वो भी फैंस को काफी पसंद आ रहें हैं। बता दें फिल्म में एक म्यूजिकल लव ड्रामा फिल्म है। फिल्म के प्रमोशन में कार्तिक, कियारा और पूरी स्टारकास्ट जुटी पड़ी है। कार्तिक ने फिल्म प्रमोशन में कहा हिंदी फिल्मों में डांस और गानों को प्रमुखता से दिखाया गया है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ अब उसी युग की वापसी की दिशा में एक कोशिश है।
कार्तिक आर्यन का कहना है कि नाच-गाने से भरपूर फिल्में बॉलीवुड का ट्रेडमार्क रही हैं। अब फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के जरिए फिर से डांस और गाने वाली फिल्मों के युग की वापसी हो रही है। बता दें कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है।

