जहां पीएम मोदी अमेरिका में हुंकार भर रहें हैं उनका नाम अमेरिका की हवा में गूंज रहा है। ‘द बॉस’ पीएम मोदी अमेरिका में छाए हुए हैं तो यहां भारत में शुक्रवार को विपक्षी पूरा एकजुट हुआ और आगामी 2024 के चुनाव के लिए भाजपा को सत्ता से आउट करने के लिए बैठक की और रणनीति बनाई। विपक्षी दलों की महाबैठक में 15 दलों ने भाग लिया।
बैठक खत्म होने के बाद प्रेस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के सभी नेताओं ने अपनी बात रखी। वहीं लालू यादव यहां कुछ मजे के मूड में नजर आए उन्होनें राहुल गांधी की शादी का जिक्र छेड़ दिया। लालू यादव की इस बात पर बाकी के लोग ठहाके लगाने लगे। लालू यादव ने राहुल गांधी की शादी को लेकर चुटकी लेते हुए कहा अभी भी समय है इसलिए शादी कीजिए और हमलोग बाराती चलेंगे। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कहती हैं कि राहुल गांधी बात नहीं मानते हैं शादी करने के लिए कहिए।
लालू यादव ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होनें सबको जोड़ने की कोशिश की और अडाणी मामले को लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा उठाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि आपने लोकसभा में अच्छा काम किया उन्होंने राहुल गांधी की दाढ़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप घूमने लगे तो दाढ़ी बढ़ा लिए, इससे नीचे मत ले जाइए।
अब आप तो जानते हैं कि राजनीति में सारा खेला कुर्सी का है विपक्ष एकजुटता दिखा रहा है तो बीजेपी ने शुक्रवार को विपक्षी एकजुटता का असली आइना भी फोटो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें सारे विपक्षी दल नजर आ रहें हैं सबके हाथ में फूल हैं लेकिन पीठ पीछे सब एक दूसरे के खिलाफ चाकू लिए एक दूसरे पर वार करने के लिए खड़े हैं और कुर्सी हत्याने की होड़ में हैं।

