16 जून को आदिपुरूष रिलीज हुई ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी कमाई की दूसरे और तीसरे दिन भी मूवी ने सही कमाई की लेकिन इसके बाद फिल्म का ग्राफ डायलॉग, सादगी को लेकर तमाम बवाल मचा, जिसके बाद मनोज मुतंशिर शुक्ला ने अब आदिपुरूष के डायलॉग चेंज कर दिए हैं।
बदल गए आदिपुरूष के टपोरी डायलॉग
कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, जलेगी भी तेरे बाप की हनुमान जी द्वारा इन फूहड़ डायलॉग से हिंदूओं की आस्था को काफी ठेस पहुंची थी और इसको लेकर मनोज मुंतशिर पर लोंगो का गुस्सा फूटा था जिसके बाद उन्होनें अब डायलॉग चेंज कर दिए हैं। अब नए डायलॉग में हनुमान जी बोलते हुए दिखाए जा रहें हालांकि डायलॉग एक हफ्ते के अंदर जल्दी चेंज किए गए तो इसलिए संवादो की डबिंग की गई है।
अब बदले हुए डायलॉग में हनुमान जी मेघनाथ से कहते हैं- ‘कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका ही बोलते दिखाए जा रहें हैं लेकिन ये डबिंग डायलॉग भी कुछ खासा जनता को नहीं सुहाई लिप्सिंग ने सारा खेल खराब कर दिया है. सुनाई भले लंका दे लेकिन दिखाई बाप ही दे रहा है। फिल्म में बदलाव के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं लेकिन अब जो डायलॉग को लेकर लिप्सिंग की गई है वो बस एक लीपा पोती है। फिल्म का कलेक्शन गिरकर 10 करोड़ के आसपास आ गया है. ऐसे में यही कह सकते हैं कि फिल्म की लंका लग चुकी है।
हनुमान का ये वाला डायलॉग भी चेंज हुआ पहले था जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा, हम उनकी लंका लगा देंगे और अब बदलकर जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा, हम उनकी लंका में आग लगा देंगे ये कर दिया गया है। इंद्रजीत लक्ष्मण पर वार करने के बाद कहता है ‘मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को लंबा कर दिया, अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है इसको बदलकर अ नया डायलॉग मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को समाप्त कर दिया है।

