साल 2024 का लोकसभा बिगुल बज चुका है महाभारत के युद्ध की तरह जंग छिड़ चुकी है। भाजपा और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधने में पीछे नहीं हट रहें हैं। तीखे जुबानी वार और अब पोस्टर के जरिए वार भी छिड़ गई है। भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ दो पोस्टर शेयर किए हैं। पहले पोस्टर में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को रियल लाइफ का देवदास दर्शया गया।
बीजेपी ने विपक्ष पर पोस्टर के जरिए साधा निशाना
24 के चुनाव के लिए बीजेपी और विपक्ष में जुबानी वार के साथ साथ अब पोस्टर-ए-जंग छिड़ गई है। भाजपा ने दो पोस्टर शेयर किए जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) को देवदास के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के डायलॉग “बाबूजी ने कहा गाँव छोड़ दो, सब ने कहा पारो को छोड़ दो, पारो ने कहा शराब छोड़ दो, आज तुमने कहा हवेली छोड़ दो। एक दिन आएगा जब वो कहेंगे, दुनिया ही छोड़ दो।” इसी डायलॉग को राहुल गांधी के लिए लिखा गया कि ममता दीदी ने कहा बंगाल छोड़ दो, केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब छोड़ दो, लालू नीतीश ने कहा बिहार छोड़ दो, अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश छोड़ दो, स्टालिन ने कहा तमिलनाडु छोड़ दो, वह दिन दूर नहीं जब सब मिलकर कहेंगे कांग्रेसी (राहुल) राजनीति छोड़ दो।

पोस्टर में देवदास को रील कहा गया और रियल देवदास राहुल गांधी को कहा गया। इसके बाद आरजेडी ने भाजपा के इस पोस्टर पर पलटवार किया। भगवान विष्णु के विराट स्वरूप का पोस्टर शेयर किया जिसमें सभी विपक्षी दल के चेहरे नजर आ रहें हैं। इसमें बीच में भगवान विष्णु और उनके आसपास 18 नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। एक साइड में भगवान विष्णु के साथ लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, फारूक अब्दुल्ला, मल्लिकार्जुन खरगे, दीपांकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी, शरद पवार की तस्वीर लगाई गई है तो दूसरी तरफ से भगवान विष्णु के बगल में राहुल गांधी उसके बाद तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, स्टालिन, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर को शेयर कर आरजेडी ने ये मैसेज दिया है कि विपक्ष एकजुट है बेशक पार्टियां अलग हों।

आरजेडी के इस पोस्टर पर भाजपा ने भी एक और पोस्टर शेयर कर करारा पलटवार किया है। जिसमें सभी विपक्षी दल फूल लिए खड़ा नजर आ रहा है लेकिन पीछे चाकू लिए एक दूसरे पर कुर्सी को लेकर वार छेड़े हुए हैं। बीजेपी ने कहा कि विपक्ष भले ही एक दूसरे के साथ दिखाने की कोशिश कर रहा हो लेकिन जैसे बरतन आपस में टकराते हैं वैसे ही ये लोग कुर्सी के लिए आपस में ही टकरा जाएंगे।

