देश में इन दिनों धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आ रहें हैं। धर्म परिवर्तन धंधा बनता जा रहा है। अभी हाल ही में गेमिंग ऐप के जरिए 400 बच्चों का धर्म परिवर्तन हुआ और अब एक बार धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भोले भाले गरीब लोगों का बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करा दिया गया।
गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन का खेल का भंडाफोड़ जोरों से हो रहा है। गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के कानावनी से सामने आया है जहां पर भोले भाले गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। जिसकी सूचना जब गाजियाबाद पुलिस को लगी तो उन्होंने जाल बिछाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह शख्स प्रताप पाटला है। ये OPRATION AGAPE एनजीओ से जुड़ा हुआ है। एनजीओ की ओर से UP MISSION नामक संगठन बनाकर गरीब और भोले भाले लोगों को अपना निशाना बना कर उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तन करवा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और इससे इसके दो साथी संतोष जॉन और जीजी संतोष को भी गिरफ्तार किया है।

