मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ओर प्रशासन द्वारा नवनिर्मित कार्यालय को सजाया संवारा जा रहा है, अधूरे निर्माण को पूरा करने में पूरी ताकत झोंक दी गई, आईजी रेंजू आगरा दीपक कुमार, जिला अधिकारी पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश कुमार पांडे द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थलों का जायजा ले रहे हैं है, 24 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यालय भवन का शुभारंभ करेंगे।
जवाहरबाग के निकट उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का निर्माण किया गया है। करीब नौ करोड़ की लागत से इस भवन को तैयार किया गया है, इस कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे, मुख्यमंत्री के 24 जून को प्रस्तावित आगमन को देखते हुए इस भवन निर्माण को पूरा करने में संबंधित अधिकारियों ने पूरी ताकत लगा दी है,
युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा भवन को सजाया संवारा भी जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय विकास प्राधिकरण के भवन में संचालित हो रहा था। अब नवीन कार्यालय निर्माण पूरा होने के बाद इसके नवीन भवन में संचालन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विभिन्न तीर्थ स्थलों पर बंद पड़े राही पर्यटन केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी एक बार फिर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद लेना चाहता है। परिषद की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव भी रखा जाएगा।ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवीन कार्यालय भवन के शुभारंभ के साथ ही परिषद की बोर्ड बैठक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं। आठ प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव सदस्य हैं। इसमें वित्त, पीडब्ल्यूडी, नगर विकास, पर्यटन एवं संस्कृति आदि शामिल हैं।
वही लगातार शासन प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं, वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया जा रहा है और कमियों को दूर कराया जा रहा है।

