प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं उनका नाम आज वहां जोरो शोरों से गूंज रहा है। उन्होंने अपने इस दौरे में खूब सारे कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यूएन में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 180 से अधिक देशों के साथ योग किया। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन से मुलाकात की और दोनों को भारत के अनमोल तोहफे भेंट किए। अब पीएम मोदी ने बाइडेन के साथ कुछ फोटो शेयर किए हैं जिनसे दो देशों के बीच दोस्ती साफ दिखाई दे रही है।
पीएम मोदी ने शेयर की बाइडेन के साथ फोटो दिखा दोस्ताना
पीएम मोदी के नाम का डंका आज दुनिया के सबसे बड़े ताकत वाले देशों में से एक अमेरिका में बज रहा है। आज अमेरिका में मोदी बॉस की तरह छाए हुए हैं। दो देशों के बीच कि ये दोस्ती के संबंध तिहास में किसी भी समय अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है। बाइडेन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज का दिन भारत और अमेरिका के संबंधों के इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है। पीएम मोदी ने जो फोटो शेयर की उसमें बाइडेन ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखा हुआ जिससे साफ नजर आ रहा है कि दो देशों के बीच का दोस्ती का रिश्ता।
Today’s talks with @POTUS @JoeBiden were extensive and productive. India will keep working with USA across sectors to make our planet better. pic.twitter.com/Yi2GEST1YX
— Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2023
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ आज की बातचीत व्यापक और सार्थक रही। भारत अपने प्लैनेट को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ काम करना जारी रखेगा। आज पीएम मोदी की वजह से भारत का डंका बज रहा है देश काफी उच्च शिखर पर पहुंच रहा है कि दो देशों के बीच ये दोस्ती काफी अनमोल है आने वाले समय के लिए।

