बाबा बागेश्वर यानि धीरेंद्र शास्त्री अपने पांच दिन के एकांतवास से बुधवार को बाहर आ गए और अब वह अपने बागेश्वर धाम लौट चुके हैं। इन पांच दिनों में उन्होंने पुस्तक लेखन व चिंतन किया उन्होंने पहले ही सामाजिक कार्यों से 5 दिन की छुट्टी लेने का ऐलान किया था।
एकांतवास खत्म होने का बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो शूट किया है। वीडियो के जरिए उन्होनें अपने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने कहा की जीवन में मैने एक सूत्र सीखा है कि जब ताली बजती है, तो गाली भी मिलती है।
गौरतलब है कि एकांतवास पर जाने से पहले मंदसौर के खेजडिया में हनुमंत कथा मंच से उन्होंने ऐलान किया था कि इस दौरान वे सनातन धर्म पर किताब लिखेंगे उन्होंने कहा कि यह किताब स्कूल और कॉलेज में मुफ्त बांटी जाएगी। पुस्तक का लेखन कार्य संपन्न हो चुका है, अभी यह जानकारी नहीं है कि पुस्तक कब तक प्रिट होकर लोगों के बीच आएगी।
एकांतवास से बाबा बागेश्वर निकले ही थे कि तुरंत उनकी जान के दुश्मन उनके धाम पहुंच गए और हड़कंप तो तब मचा जबा जब एक युवक अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। आरोपी के पास कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
रज्जन खान नाम का आरोपी खास मकसद से बागेश्वर धाम पहुंचा था और वहां परिकरमा मार्ग पर घूंम रहा था लेकिन बाबा के भक्तों की नजर उस पर गई और उसे पकड़ लिया गया लेकिन उस वक्त किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वो पिस्तोल लेकर बागेश्वर धाम में घुस आया है।
बाबा बागेश्वर जिस तरह से हिंदू राष्ट्र के मिशन पर निकले हैं और सनातन का झंडा लेकर पूरे देश में कथवाचन कर रहे हैं उनके खिलाफ विरोधियों की फौज भी तैयार हो गई है। इसी साल जनवरी महीने में बाबा बागेश्वर को फोन पर जान से माने की धमकी भी दी गई थी जिसके बाद बाबा बागेश्वर ने कहा कि उन्हें धमकियों से डर नहीं लगता।
वहीं आज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम पूरे देश में गूंज रहा है और बाबा की लोक प्रियता ऐसी है कि हर वर्ग के लोग उनके दरबार में अर्जी लगाने के लिए महीनों तक इंतजार करते हैं। बाबा बागेश्वर द्वारा हिंदू राष्ट्र औऱ धर्म परिवर्तन को लेकर दिए गए बयानों से कई बार विवाद हुआ और उन पर नफरत फैलाने जैसे कई आरोप लगे कई कट्टरपंथी मौलानाओं ने तो बाबा पर बैन लगाने की मांग की।

