पंजाबी सिंगर और रैपर की दुनिया में पॉपुलर नाम यो यो हनी सिंह को गैंगस्टर की दुनिया में नामी गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है। विदेश में बैठे बैठे गोल्डी ने सिद्धू मूसेवाला को भी मारने की प्लानिंग की थी ऐसा सामने आया था।
गोल्डी बरार के निशाने पर हनी सिंह
गोल्डी बरार विदेश में बैठे बैठे पहले तो बॉलीवुड के भाईजान को मारने की धमकी दे चुका है और अब हनी सिंह को मारने की धमकी गोल्डी ने दे डाली है। सिंगर हनी सिंह ने तुरंत इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में की है। हनी सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें वॉयस नोट और टेक्स्ट मैसेज कर धमकी दी है जान से मारने की।
मीडिया से बातचीत करते हुए हनी सिंह के चेहरे पर डर दिखा साफ
हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत भी कहा कि उनकी लाइफ में ऐसा पहली बार है जब उन्हें इस तरह जान से मारने की धमकी मिली है, बात करते हुए उनके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था उन्होनें कहा कि जिंदगी में बस उन्हें मौत का ही सबसे ज्यादा डर रहा है अब गोल्डी बरार की मुझे जान से मारने की धमकी को लेकर मैं और मेरा पूरा परिवार काफी डरा हुआ है।
रैपर हनी सिंह ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से की रिक्वेस्ट
मीडिया से बातचीत करते हुए रैपर हनी सिंह ने कहा कि उन्होनें अपनी सुरक्षा बढ़ाने को कमिश्नर से कहा है। पुलिस ने भी पूरे मामले को लेकर जांच तुरंत शुरू कर दी है। मीडिया ने हनी से सवाल पूछे कि उन्हें धमकी में जान से मारने की धमकी के साथ साथ फिरौती के लिए भी कहा है तो इस पर उन्होनें कहा अभी मुझे इन सब बातों को ज्यादा पब्लिक करने के लिए मना किया गया मैनें सारे वॉयस नोट, मैसेज सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं।
बता दें हनी सिंह ने साल 2005 से तौर म्यूजिक प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था और एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने रैप के साथ गाए और लोंगो ने जमकर उनके गानों और हनी सिंह को प्यार दिया लेकिन इसके बाद उन्होनें काफी ड्रिंक करना शुरू कर दिया और नशे की लत में घिर गए और फिर बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए और डिप्रेशन में चले गए और 18 महीनों तक एकदम गायब हो गए।
इतने समय गायब हो जाने के बाद हनी सिंह को लेकर अफवाहें भी उढ़ी कि उनकी मौत हो गई है लेकिन फिर उन्होनें अचानक कमबैक किया और एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने मीडिया को बताया कि, ‘ये अफवाह थी कि मैं रिहैब में हूं, लेकिन पूरे समय मैं अपने नोएडा वाले घर में था मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर था।

