Utterly butterly delicious ये फेमस लाइन तो अपको पता ही है मशहूर अमूल बटर का ये जिंगल और उस पर बनी प्यारी लड़की दोंनो को खूब पहचान मिली और आज भी देश में नंबर वन पर है अमूल लेकिन इसको पहचान देने वाले शख्स सिल्वेस्टर दाकुन्हा जिन्होनें इसे इतनी पहचान दिलाई उनका निधन हो गया है 80 साल उन्होनें अमूल के Utterly butterly delicious अमूल को पहचान दिलाकर शिखर पर पहुंचाया।
अमूल भारत का टॉप ब्रांड है इस ब्रांड को पहचान दिलाने में अमूल गर्ल का भी बहुत बड़ा रोल रहा। 1966 में सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने अमूल गर्ल की कल्पना की और उनकी कल्पना ने लोगो को इस ब्रांड का मुरीद बना दिया, बटर,दूध, चीज़ सब पर सिल्वेस्टर की कल्पना से बनी प्यारी गर्ल ने भारत पर मैजिक कर दिया और आज भी ये बरकरार है।
अमूल गर्ल के माध्यम से समसामयिक मुद्दों पर कई बार विज्ञापन जारी हुए, जिसकी कई बार तारीफ भी हुई और कई बार ये विवादों में भी रहा। अमूल गर्ल कैंपेन शुरू होने के तीन साल बाद गर्सन और सिल्वेस्टर भाइयों ने अमूल गर्ल को अपने साथ लेकर 1969 में दाकुन्हा कम्युनिकेशंस की स्थापना की। इस अभियान ने 2016 में 50 वर्ष पूरे किये थे। अब ये एजेंसी सिल्वेस्टर के बेटे राहुल चलाते हैं. अभी भी ये अभियान जारी है।

