प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकि दौरे पर हैं आज उनका नाम विदेश में छाया हुआ है। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत की कुछ देसी चीजें उपहार में दी जिनमें पंजाब का घी, उत्तराखंड का चावल और महाराष्ट्र का गुड़ तमिलनाडु का तिल, कर्नाटक के मैसूर का चंदन का टुकड़ा, पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित चांदी का नारियल, गुजरात का नमक, भगवान गणेश की मूर्ति के साथ दीपक दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडन के साथ साथ फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को 7.5 कैरेट का हरा हीरा गिफ्ट में दिया है। अमेरिकी व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का वेलकम बड़े ही शानदार तरीके से हुआ उन्होंने ट्वीट किया- जो बाइडेन और जिल बाइडेन को आज व्हाइट हाउस में मेरी मेजबानी के लिए धन्यवाद. हमारे बीच कई विषयों पर अच्छी बातचीत हुई। जिल बाइडन ने कहा कि शिक्षा अमेरिका और भारत के बीच संबंधों की आधारशिला है। आज नरेंद्र मोदी और मैंने जाना कि कैसे हमारे देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अगली पीढ़ी को सीखने और एक साथ बढ़ने के लिए सशक्त बना रहे हैं।
पीएम मोदी के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत(गुजरात) का फेमस गरबा भी आयोजित किया और पीएम मोदी के सम्मान में दिए जाने वाले स्टेट डिनर में लेमन- योगर्ट सॉस, क्रिस्प्ड मिलेट केक, मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कॉर्न कर्नेल सैलेड, कॉम्प्रेस्ड वाटरमेलन, टैंगी एवेकाडो सॉस और स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम्स जैसे व्यंजन शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पीएम मोदी को कुछ खास उपहार देंगे। इनमें 20वीं सदी की एक प्राचीन बुक गैलरी, विंटेज अमेरिकी कैमरा, अमेरिकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़ी एक किताब और रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संग्रहित कविताओं के पहले संस्करण की कॉपी दी जाएगी।

