दीपिका और शोएब के घर खुशियों की बारिश हुई है, और वजह बेहद ही खास है, दीपिका मां बन गई हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह खुशखबरी ज़ाहिर की। दीपिका ने लिखा- ‘अलहमदुलिल्लाह आज यानी 21 जून 2023 को सुबह मैंने बेटे को जन्म दिया ये प्रीमैच्योर डिलीवरी है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं’।
हम आपको बता दें कि डॉक्टर्स ने दीपिका को जुलाई के अंतिम सप्ताह की ड्यू डेट दी थी, यह जानकारी दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। लेकिन आज 21 जून को सुबह दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया, ये प्रीमैच्योर डिलीवरी है और चिंता की कोई बात नहीं, ऐसा उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा।
दीपिका और शोएब का निकाह 22 फरवरी 2018 में हुआ था, दोनों की मुलाकात शो ससुराल सिमर का में हुई और तब से ही दोनों के प्यार का सिलसिला शुर हुआ। दोनों के यह प्यार का सिलसिला लोगों को काफी प्रेरित करता है क्यूंकि इन्होनें जाति मज़हब को अपने प्यार के बीच नहीं आने दिया और सच्चे प्यार की मिसाल बने। दीपिका और शोएब एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं और इसी वज़ह से फैंस इन्हें बेहद प्यार करते हैं। दीपिका-शोएब जीवन के नए पड़ाव में कदम रख चुके हैं उनके लिए ये पल बेहद ही खुशीभरा है।

