अलीगढ़ में बारात विदा के दौरान खाना खाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ बवाल, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने, मारपीट के साथ जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग घायल, घायलों को पुलिस ने आनन-फानन में जिला मलखान सिंह हॉस्पिटल में कराया भर्ती, लड़की के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, लोधा थाना इलाके के नगला बंजारा की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधा थाना इलाके के नगला बंजारा के रहने वाले चंदन सिंह की बेटी दीप्ति की बारात कल आई हुई थी, हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की सारी रस्में पूरा होने के बाद लड़की की विदाई से पहले आज गांव में दावत का आयोजन किया जा रहा था, इस दावत में गांव के ही रहने वाले रामनिवास को भी आना था, मनमुटाव के चलते रामनिवास नहीं आए किसी तरीके से समझा बुझा कर उन्हें दावत में बुलाया गया, इसी दौरान अचानक लड़की के बाबा चंदन सिंह और रामनिवास में बात बिगड़ गई, बात इतनी बिगड़ी का गांव की दोनों पक्षों की महिला और पुरुष आमने-सामने आ गए, मारपीट के साथ-साथ लाठी-डंडे भी चलने लग गए, घटनाक्रम का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दो पक्षों में मारपीट होती हुई नजर आ रही है, घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष गांव में पहुंच गए और आनन-फानन में आधा दर्जन घायलों को मलखान सिंह जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भिजवा दिया है, वही लड़की के बाबा चंदन सिंह की तहरीर पर रामनिवास व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, हालांकि पूरे घटनाक्रम में अभी तक किसी की कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

