योगा आज देश और दुनिया में एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। योग के प्रभाव से अब भारत में मदरसों की तस्वीर भी अब बदल रही है। जहां पहले यूपी के मदरसों में केवल दिनी तालीम दी जाती थी लेकिन डबल इंजन सरकार में अब मदरसों में दिनी तालीम के साथ साथ अब छात्रों को कम्प्यूटर के साथ ये सुविधाएं भी मिलेंगी।
उत्तर प्रदेश की यूपी सरकार ने भी सभी विषयों की पढ़ाई के साथ साथ उत्तर प्रदेश के मदरसों में योग अभ्यास को भी शुरू कर दिया गया है। नवे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहाँ देश दुनिया में योग शिविर लगा तो वहीं यूपी में भी एक अलग तस्वीर देखने को मिली उत्तर प्रदेश के 900 मदरसों में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ़ से योग शिविर का आयोजन किया गया था।
जहां पहले केवल बातों से यूपी के मदरसों की तस्वीर बदलने की बात होती थी लेकिन जबसे यूपी में सीएम योगी हुए हैं तबसे बोलने से ज्यादा उन्होनें यूपी के मदरसों की तस्वीर बदली है। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आज़ाद ने कहा अब उत्तर प्रदेश की यूपी सरकार ने अब इस छवि को बदल दिया है मदरसों के बच्चे भी अपनी क़िस्मत का फ़ैसला ख़ुद कर सकते हैं उनको क्या पढ़ना है क्या बनना है ये कोई और नहीं तय करेगा यह ख़ुद वो तय करेंगे।
अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आज़ाद ने आगे कहा ये जहां पहले मदरसों को लेकर राजनीति होती तो अब उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के राज में ऐसा नहीं होता है अब मदरसों के छात्र सिर्फ़ मौलवी नहीं, बड़ी बड़ी दाढ़ी और टोपी वाले लड़के नहीं होना है। उत्तर प्रदेश के मदरसे के बच्चे अपनी क्षमता से अपने विषय को चुन सकते हैं। वह अंग्रेज़ी भी पड़ेंगे वो हिंदी भी पड़ेंगे को कम्प्यूटर भी बढ़ेंगे साथ ही दिनी तालीम की पड़ेंगे की मदरसों को बच्चों का भविष्य सुनहरा होगा और उनके साथ हमेशा मोदी उपयोगी खड़े हैं खड़े रहेंगे क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है और उत्तर प्रदेश में योगी उपयोगी है।

