आपने शादी को लेकर काफी किस्से सुने होंगे कि जैसे दहेज की वजह से रिश्ता टूट जाना, कभी दुल्हन का किसी के साथ अफेयर और भाग जाना लेकिन यूपी के गाजीपुर से एक ऐसा अनोखा शादी का किस्सा सामने आया जिसे सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे दरअसल दुल्हन ने अपने होने वाले दूल्हे से बेहद ही आसान सवाल पूछा लेकिन जवाब पता ना होने के कारण दुल्हन ने चंद घंटे पहले ही उससे रिश्ता तोड़कर उसके छोटे भाई संग शादी रचा ली।
शादी के बीच आए पीएम मोदी टूटा रिश्ता
हो गए ना आप भी ये ऊपर लाइन पढ़कर लेकिन ये बात सच है दूल्हे को देश के प्रधानमंत्री का नाम नहीं पता था तो दुल्हन ने उसे छोड़ उसके भाई के साथ शादी रचा ली। पीएम मोदी के नाम ने एक रिश्ते को तुड़वा दिया, अपने होने वाले असली दूल्हे से पहले उसके छोटे भाई से दुल्हन ने शादी की तो यूजर्स के चटपटे और फनी कमेंट्स आए किसी ना कहा ‘जिस प्रधानमंत्री का नाम 56 मुल्कों के बच्चे बच्चे को पता है उस प्रधानमंत्री का नाम भी अगर दूल्हा नही बता पाया तो भला ऐसे पप्पू से शादी कौन करेगा’ , तो एक यूजर ने लिखा कि दुल्हन की नजर पहले से ही दूल्हे के छोटे भाई पर होगी।
बता दें जिससे लड़की की शादी होने वाली थी उसका नाम शिव शंकर था और उसकी सालियों ने मजाक मजाक में सवाल पूछा कि भारत के प्रधानमंत्री कौन है? दूल्हा हड़बड़ा गया और जवाब नहीं दे पाया तो लड़की के परिवार वालों शिव शंकर हाफ माइंड करार दिया और बंदूक की नोक पर अपनी बेटी की शादी उसके छोटे भाई के साथ करा दी जिसकी शादी की उम्र भी नहीं थी। इतना होने के बाद भी दूल्हे के परिवार ने शादी को मंजूर कर लिया और लड़की को बहु बनाकर घर ले गए लेकिन लड़की के परिवार ने दूल्हे के परिवार का परेशान करने का मौका नहीं छोड़ा फिर दस्तक दी और अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे फिर लड़के के पिता ने पुलिस को फोन लगाया। अब इस मामले को पुलिस हैंडल कर रही है।

