आज भारत का डंका विश्व में बज रहा है प्रधानमंत्री मोदी का नाम दुनिया में नारों के रूप गूंज रहा है। बता दें पीएम मोदी की वजह से आज भारत का नाम शिखर पर पहुंच रहा है। अब वो तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं और आज यानि 21 जून 2023 को 9वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस विश्व भर में उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम साढ़े 5 बजे यूएन के हेडक्वार्ट्स में दुनिया भर के राजदूत और 180 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ योग करेंगे और भारत के लिए ये बहुत ही गर्व का पल होगा जब इस तरह से भारत का नाम वर्ल्ड लेवल पर गूंजेगा।
न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी हुआ जोरदार स्वागत
बता दें पीएम मोदी न्यूयॉर्क पहुंच चुकें हैं और उनका जोरदार स्वागत किया है। पीएम मोदी के नारे गूंज रहे हैं। न्यूयॉर्क के आसमान में प्रधानमंत्री के नाम गूंज रहा है, दरअसल फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ने यूएस की ऐतिहासिक यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए न्यूयॉर्क में हडसन नदी पर 250 फीट लंबा बैनर फहराया है।
पीएम मोदी का ये अमेरिका दौरा बेहद ही खास
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के पहले दिन कई कंपनियों के सीईओ से मुलाकात के दौरान ट्विटर के मालिक, स्पेस एक्स कंपनी के सीईओ, टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क से भी मुलाकात की। मस्क ने भारत के प्रधानमंत्री से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत कर के खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो पीएम मोदी के फैन हैं उन्होंने सस्टेनबल एनर्जी के साथ-साथ कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से लंबी बातचीत की। इसके साथ उन्होंने भारत में आने को लेकर कहा कि वो इस पर विचार कर रहें है और अगर वो भारत आएंगे तो टेस्ला को लिए निवेश और भविष्य की संभावनाएं तलाशेंगे।
Prime Minister @narendramodi held a wonderful meeting with CEO of @Tesla and @SpaceX, Mr. @elonmusk. Discussions revolved around the implementation of economic reforms aimed at improving the business climate and promoting investment prospects in India. pic.twitter.com/ikXrnoQPoF
— PMO India (@PMOIndia) June 21, 2023
प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब पहले से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी पड़ी है और इसको लेकर भारत के पीएम पर ये सवाल उठा तो पीएम मोदी ने बहुत ही स्मॉर्ट तरीका अपनाया था ना तो उन्होनें यूक्रेन पर हमले के लिए भारत ने न तो सीधे-सीधे रूस का साथ दिया और न ही उसके खिलाफ रहा।
संयुक्त राष्ट्र में जब रूस के खिलाफ कोई प्रस्ताव आया तो भारत ने इससे दूरी बना ली लेकिन, भारत ने हमेशा से यूक्रेन में आम लोगों के मारे जाने की निंदा की। भारत के इस रवैये ने अमेरिका को नाराज भी किया। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कई बार कहा कि रूस को लेकर भारत का रवैया ‘ढुलमुल’ रहा है। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी सभी देशों के साथ बैलेंस कर के चल रहें हैं।

