नोएडा। विश्व योग दिवस के मौके पर शहर वासियों ने योग किया। नोएडा स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने योग कर लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, भाजपा नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए।

योग सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक किया गया। इससे पहले नोएडा स्टेडियम में ही फुटबॉल ग्राउंड पर प्रशासनिक अधिकारियों और शहरवासियों ने योग किया। योग सुबह 6 बजे से शुरू हुआ। वहीं शहर के अलग-अलग सोसाइटी और सेक्टरों में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने योग किया।
इंडोर स्टेडियम में आरोग्यम रिसर्च फांउडेशन के संथापक डॉक्टर राजेश योगी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री समैत करीब 2500 लोगों ने योग किया। उन्होंने कहा कि योग करने से शक्ति मिलती है इसलिए योग के महत्व को समझे और योगा को जीवन का हिस्सा बनाएं। योग के दौरान सरल अभ्यास कराए गए। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र सिसोदिया भी मौजूद रहे।

पांच दिन तक चली थी कार्यशाला
योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नोएडा में 15 से 20 जून तक लगातार योग पर कार्याशाला का आयोजित की गई थी। इसके तहत शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर ये योग शिविर लगाए गए। जिसमें लोगों को योग कराया गया। योग के प्रति जागरूक किया गया।

