आदिपुरूष 16 जून को रिलीज हो चुकी है मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए डॉयलॉग को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है अब उन्होंने एक और भड़काउ बयान दे दिया है जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मनोज मुंतशिर ने कहा कि हनुमान जी भगवान नहीं थे भक्त थे हमने उन्हें भगवान बनाया है।
आदिपुरूष के टपोरी डॉयलॉग के बाद मनोज मुंतशिर के इस बयान से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें चुप रहने की नसीहत दे रहें हैं। फिल्म का कलेक्शन जहां पहले,दूसरे दिन अच्छा रहा लेकिन उसके बाद फिल्म लगातार औंधे मुंह गिरती जा रही है।
सोमवार 19जून को आदिपुरूष कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। फिल्म को लेकर देश में जगह-जगह विरोध हो रहा है। डायरेक्टर ओम राउत और मनोज मुंतशिर के लोग पोस्टर फूंक रहें हैं। नेपाल में तो फिल्म को बैन तक कर दिया गया है और देश में सभी लोग फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठा रहें हैं। निर्माता एवं डायरेक्टर पर कार्यवाही की मांग की है साथ ही सेंसर बोर्ड की जांच कराए जाने की भी मांग की है।

