जनपद अम्बेडकर नगर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,12 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और कई योजनाओं के लाभार्थियों को अधिकार पत्र सौंपें और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या का विकास होगा तो सबसे ज्यादा लाभान्वित जनपद अंबेडकरनगर होगा।
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी 9 वर्ष से यशस्वी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ा है। जनपद अंबेडकरनगर वासियों को 1212 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिल रहा है। आज भारत बदल चुका है दुनिया सम्मान के निगाह से देखती है।किसी की हिम्मत नही है की भारत की तरफ आंख उठाकर देख ले नक्सल वाद और माओवाद को सीमित कर दिया गया है शीघ्र ही समाप्त कर दिया जाएगा।पूरी दुनिया में कही संकट आता है तो पूरी दुनिया आशा भरी निगाह से भारत की तरफ देखता है।जिसने भारत पर 200 वर्षो तक शासन किया उस ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवी अर्थ व्यवस्था बन रही है। धारा 370 को कूड़े के ढेर में फेक दिया गया है पाक अधिकृत कश्मीर भारत में शामिल होना चाहता है दरिद्र पाकिस्तान के साथ कोई नही जाना चाहता है।
1947 में भारत से अलग होने वाला पाकिस्तान भूखा नंगा हो चुका है।कोरोना काल से फ्री राशन की व्यवस्था 3 वर्षो से केवल भारत दे रहा है।टेक्नालॉजी के क्षेत्र में भारत कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।अयोध्या का विकास होगा तो सबसे ज्यादा लाभान्वित जनपद अंबेडकरनगर होगा।अयोध्या के साथ साथ मिर्जापुर का भी विकास हो रहा है सभी धामों का विकास हो रहा है। अंबेडकरनगर में उद्योग लग रहा है 6 वर्ष पहले यह संभव नहीं था किसी की हिम्मत नही की व्यापारी को धमका दे सबकी सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। जनवरी 2024 में प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में स्थापित हो जाएंगे एक तरफ कांग्रेस लाचारी दिखाती थी की 15 पैसा ही जनता तक पहुंचता है बाकी दलाल खा जाते थे मोदी सरकार में शत प्रतिशत जनता तक पहुंच रहा है।प्रधानमंत्री का 9 साल बेमिसाल है। बीजेपी बिना किसी भेदभाव के कार्य करती है। जो परिवार वाद और तुष्टिकरण जातिवाद की राजनीति करते है वाह देश का विकास नही कर सकते।
जनपद अम्बेडकर नगर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,12 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और कई योजनाओं के लाभार्थियों को अधिकार पत्र सौंपें और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या का विकास होगा तो सबसे ज्यादा लाभान्वित जनपद अंबेडकरनगर होगा।

