आज के समय में बच्चे अपने माता पिता को वृद्धाश्रम छोड़ आते हैं लेकिन अलीगढ़ में बेटों ने अपने माता पिता की याद में दिल छु जाने वाला काम किया है। 512 फ्लैट का 6 मंजिला इमारत पक्षी घर, बेटों ने माता पिता की याद में 7 लाख रुपए की लागत से पक्षियों के लिए फ्लैट बनाकर मानवता की मिसाल पेश की है।
अलीगढ़ आपने शहरों में तमाम बड़ी-बड़ी इमारतें फ्लैट के रूप में देखी होंगी, यह इमारतें लोग कारोबार के रूप में तैयार कर आते हैं, तैयार होने के बाद उन्हें सेल आउट कर दिया जाता है, मगर अलीगढ़ में बनी 6 मंजिला इमारत को देखकर हर कोई खुश हो जाता है, और वह व्यक्ति प्रयास करता है कि आखिर इस इमारत को बनाने वाला मालिक कौन है, इस व्यक्ति से कैसे मुलाकात होगी।
वहीं अलीगढ़ में बेटों ने अपनी माता- पिता की याद में 7 लाख रुपया की लागत से 6 मंजिला टावर बनवाया इस इमारत के पीछे की दिलचस्प कहानी जानकर भी आप खुश हो जाएंगे, यह इमारत किसी ने अपने रहने के लिए नहीं बनाई है, बल्कि अपने मां-बाप की याद में पक्षियों के रहने के लिए बेहद खूबसूरत टावर बनाया गया है, इस टावर को बनाने में लगभग 7 लाख रुपया की लागत लगी है, यह टावर जंगल में बना हुआ है, इस टावर में 512 फ्लैट हैं, और 6 मंजिला इमारत है, इसमें पक्षी आसानी से रह सकते हैं। फ्लैट निर्माण इस तरह से किया गया है कि प्रत्येक मौसम में पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनुकूल है, पर्यावरण प्रेमी पक्षियों का जीवन बचाने की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
पक्षियों के लिए फ्लैट के रूप में टावर बनाने वाले गांव दुमेड़ी के देवकीनंदन शर्मा, रामनिवास शर्मा ने बताया है कि उन्होंने अपने भाई रामहरि शर्मा, मुनेश शर्मा सभी के सहयोग से नवंबर 2021 में इसका निर्माण कार्य अपनी माताजी पिताजी की यादों में कराया था।
देवकीनंदन और रामनिवास का कहना है कि वे अपने माता पिता स्वर्गीय द्वारका प्रसाद व स्वर्गीय शांति देवी की पुण्यस्मृति में कुछ अच्छा कार्य करने की ठानी थी, इसी बीच उनके ध्यान में आया कि उनका एक बहुत बड़ा आम और अमरुद का बाग था जो काटा जा चुका है, लेकिन उस बाग में निवास करने तमाम तरीके के पक्षी अब बेघर हो चुके है, पर्यावरण को देखते हुए पक्षियों की घटती संख्या पर भी उन्होंने चिंता होने लगी थी, इसी बीच उन्होंने अनूठी पहल करने की ठान ली।
परिवार के लोगों में विचार करने के बाद आसमान में बेघर उड़ रहे पक्षियों के लिए परिवार के सभी लोगों ने एक पक्षी घर बनाए जाने का संकल्प ले लिया, इसके लिए उन्होंने राजस्थान के कुशल कारीगरों से संपर्क किया, कारीगरों के सलाह मशवरा के बाद अपनी जमीन पर माता-पिता की पुण्य स्मृति में पक्षी घर नाम वाला 512 फ्लैट वाले 6 मंजिला टॉवर का निर्माण कराया है, इसे टावर पर करीब 7 लाख रुपया का खर्चा आया है, रामनिवास शर्मा बताते हैं कि प्रगति का संतुलन रखने के लिए यह कार्य करना जरूरी था, टावर में रोजाना सैकड़ों की तादाद में पक्षी आते हैं।

