आज भारत का बोलबाला, डंका विदेश में भी बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का नाम विदेश में गूंज रहा है जिससे भारत देश आज गौरवान्वित शिखर पर पहुंच रहा है। पीएम मोदी चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर निकल चुकें हैं। इससे पहले भी वो कई बार विदेशों में जाकर भारत की संस्कृति को प्रतिनिधित्व कर चुकें हैं अभी कुछ समय पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे थे जहां उनका सम्मान किया गया, पापुआ गिनी के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री के पैर छुए थे। अब चार दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी निकल चुकें हैं अपनी अमेरिका यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने ट्वीट करके यूएस कांग्रेस के सदस्यों को उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया है।
अपने चार दिवसीय अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, भारतीय समुदाय को लोंगो को संबोधित करेंगे। बता दें विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम बताया है और कहा है कि दो देशों के बीच अहम बातचीत हो सकती है और रक्षा सौदों पर मुहर लग सकती है। साथ ही फाइटर जेट्स के इंजन को लेकर भारत में तैयार करने को लेकर अमेरिका के साथ एक अहम डील हुई है। जिस पर इस मुलाकात के बाद काम शुरू हो सकता है।
अमेरिकी वीजा लेने के लिए भारतीयों को सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है, इसमें 600 दिनों तक का वक्त भी लग जाता है। अब पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे में इस पर भी बात हो सकती है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड को बड़े स्तर पर लेकर जाने की भी इस दौरे में बात हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका भारत को इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) के तहत ट्रेड में शामिल होने के लिए कह सकता है। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी मुहर लगा सकते हैं।

