जहां दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया तो वहीं बलिया में हीटस्ट्रोक के चलते 11 और मरीजों की मौत हो गई है इसके साथ ही पिछले पांच दिनों में इस अस्पताल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गयी है. बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जयंत कुमार ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में कुल 178 नये रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 11 की मौत हो गई है. जिनकी मौत हुई है वे विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे।’
हालांकि, जयंत कुमार ने कहा कि रविवार तक जिले में लू से सिर्फ दो लोगों की मौत हुई है। सीएमओ ने मौत के मूल कारण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, जिला अस्पताल में संदिग्ध रूप से गर्मी के कारण बड़ी संख्या में हुई मौतों की वजह का पता लगाने के लिए लखनऊ से जिले में भेजी गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
डॉक्टर का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण मौतें हो रही हैं। डॉक्टर ने कहा, ‘हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं कि क्या इन मौतों के पीछे कोई अंतर्निहित सामान्य कारण है। रोगियों से नमूने लिये जा रहे हैं और जांच चल रही है।

