भगवान जग्गनाथ भारत में और दुनिया भर में भक्तों द्वारा पूजे जाने वाले एक हिंदू देवता हैं। भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। भगवान जग्गनाथ कृष्ण जी का स्वरूप है उनके साथ में उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा हैं। ओडिशा के पुरी में भगवान जग्गनाथ का भव्य मंदिर है। हर साल ओडिशा में भगवान जग्गनाथ की यात्रा बड़े पैमाने पर निकलती है और देश विदेश से लोग शामिल होने आते हैं भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए।
जगन्नाथ अर्थात जग के नाथ, इनकी उपासना करने वालों को कभी कष्ट नहीं झेलने पड़ते। केवल ओडिशा के पुरी में ही नहीं देश के कई इलाकों में भगवान जग्गनाथ की रथ यात्रा निकाली जाने लगी है गुजरात में भी भव्य तरीके से रथयात्रा का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में ही होता आया है। अब आपको बताते हैं रथ यात्रा के क्यों निकाली जाती है यह त्योहार पुरी के सारदा बाली के पास मौसी मां मंदिर के माध्यम से जगन्नाथ की गुंडिचा मंदिर की वार्षिक यात्रा होती है। यह वार्षिक उत्सव आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने पहिंद विधि करके रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपरिवार मंगला आरती की वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भगवान जग्गनाथ की रथ यात्रा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

