खबर देवरिया जिले से है जहां भीषण गर्मी का कहर जारी है और पारा 43 डिग्री के पार हो चुका है बीते दिनों कुछ समाचार पत्रों में देवरिया जनपद में हीटस्ट्रोक से मरने वालों की संख्या 52 बताई गई है जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है वही मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्रवक्ता डॉ एच.के मिश्रा ने साफतौर से कहा है कि हीट स्ट्रोक से मौत की बात करें तो अभी तक जनपद में कोई इस तरह की मौत नहीं हुई है वही चार संदिग् मरीजों की मौत हुई है हालांकि मेडिकल कॉलेज में वह सारी सुविधाएं मौजूद हैं जो हीटस्ट्रोक कि मरीजों के इलाज के लिए दिया जाएगा मेडिकल कॉलेज में सारी सुविधाएं दी गई हैं।
आपको बता दें कि गर्मी से मरीजों की संख्या मैं काफी बढ़ोतरी हुई है जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है मेडिकल कॉलेज प्रशासन हर मरीज का ट्रीटमेंट कर रहा है वही महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में जो भी ज्यादातर मरीज आ रहे हैं वह ब्राड डेड मरीज़ ज्यादा आ रहे है ब्रांड बेड मरीज की मृत्यु कैसे हुई इसका पता नहीं चल पा रहा है।
वहीं आज मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही भी देखने को मिल रही है जहां मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन संजीदा नहीं दिखाई दे रहा है इमरजेंसी वार्ड में बने सीमेंट के बेंच पर मरीज लेटे हैं और कराह रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर य़ह देखने को मिली जहां मासूम बच्चों का इलाज के लिए डॉक्टर बैठते हैं डॉ नहीं बैठे थे और कई बच्चे या तो फर्श पर लेटे थे या वहां लगे बेंच पर और उनके परिजन गत्ते के टुकड़े से उन्हें पंखा करते नजर आए बताया जा रहा है इन बच्चों को काफी तेज बुखार है।

