जहां दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी के प्रकोप और चिलचिलाती धूप से लोंगो का हाल बेहाल है। हीटवेव के चलते 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, इंसान तो क्या पक्षी भी प्रचंड गर्मी में पर नहीं मार रहा है। हीटस्ट्रोक से लोंगो की जान भी जा रही है, बिहार, बलिया में लू की वजह से कई लोगों ने जान गंवा दी।
भीषण गर्मी से बिहार, यूपी में कई लोंगो की गई जान
यूपी और बिहार दोनों राज्यों में प्रचंड गर्मी के चलते 100 से अधिक लोंगो की जान चली गई है। बलिया में 11 जून से अब तक जिला अस्पताल में कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से 54 लोगों की मौत तापमान और गर्मी की वजह से हुई। बलिया में भीषण गर्मी से लोंगो में हाहाकार मचा हुआ है, इसके अलावा बिहार में भी भीषण गर्मी और लू से 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

