भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज रायबरेली पहुंचे और मौलाना राबे नदवी की मजार पर जाकर फतिया पढ़ा इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत से अच्छा देश हिंदू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा नेता मुसलमानों को कहीं नहीं मिलेगा।
शाहनवाज हुसैन ने 2024 के चुनाव में मुसलमानों के बटने के सवाल पर साफ कहा कि एक बार देश बट चुका है अब नहीं बटेगा l इसके बाद शाहनवाज हुसैन भाजपा नेता विजय रस्तोगी के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 2024 में भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा की भाजपा की सरकार सबका साथ और सबका विकास के साथ काम कर रही है जिससे देश की जनता भाजपा के साथ है l

