बिपरजॉय तूफान गुजरात में तबाही मचाने के बाद राजस्थान, असम के साथ अन्य राज्यों में अपना असर दिखाने लगा है। राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, वहीं असम में तीन जिले बाढ़ की चपेट में आकर पानी में डूब गए हैं। दूसरी तरफ दिल्ली समेत में पड़ रही भीषण गर्मी से लोंगो को राहत मिली है 19 जून की सुबह चिलचिलाती धूप की जगह सुहावना मौसम हो गया।
जहां दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपना कहर बरपा रहा है। कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां लोंगो को अभी भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है।
बलिया में तो गर्मी के साथ मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में हुई 57 मौतों ने पूरे जिले को दहला दिया है। यूपी, बिहार में हीट वेव से हाहाकार मचा हुआ है। दोनों राज्यों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं हीटवेव और भीषण गर्मी की वजह से बिहार के नवादा में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद 24 जून तक सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है बिहार में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की चेतावनी है, जिसके बाद राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही सोमवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान है।

