500 करोड़ के बैनर तले निर्देशक ओम राउत की बनी फिल्म आदिपुरूष 16 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी विवाद भी छाया हुआ है फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने शुक्रवार को जनहित याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने रामायण, भगवान राम और देश की संस्कृति का मजाक बनाने का आरोप लगाया है।
इसके अलावा विष्णु गुप्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट से ‘आदिपुरुष’ में रावण, राम, सीता और हनुमान के कई अपमानजनक सीन्स भी हटाने के लिए आदेश देने की मांग की है। अध्यक्ष का आरोप है कि जैसे फिल्म में दिखाया गया है, वो धार्मिक चरित्रों के एकदम उलट है।
मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए आदिपुरूष में टपोरी डायलॉग को लेकर भी काफी विवाद छिड़ गया जब हिंदूओं की आस्था रामायण में कपड़ा तेरे बाप का,तेल तेरे बाप का,जलेगी भी तेरे बाप की, तेरी बुआ का बगीचा हैं क्या,जो हवा खाने चला आया जैसे वाहियात डॉयलॉग का इस्तेमाल किया गया और मनोज मुंतशिर ने ये कहा कि जानबूझकर उन्होंने ऐसे डॉयलॉग लिखे जिससे यूथ उससे कनेक्ट कर पाए लेकिन वो ये भूल गए थे कि फिल्म रामायण पर आधारित है तो हर वर्ग के लोग इसे देखने जाएंगे।
आदिपरूष देखने के बाद छोटे बच्चे अपने माता-पिता से पूछ रहें हैं कि राम ऐसे थे, रावण ऐसा था लेकिन सादगी को छोड़ फिल्म में काफी खिलवाड़ हुआ किरदारों को लेकर। मनोज मुतंशिर के लिखे हुए डॉयलॉग को लेकर उठे सवालों के आगे उन्हें झुकना पड़ा और अब उन्होंने कहा है कि वो डॉयलॉग चेंज करेंगे अब जब फिल्म रिलीज हो गई तब उन्हें ख्याल आया कि डॉयलॉग चेंज होने चाहिए लिखते वक्त उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा इस तरह के फूहड़ बोल पौराणिक आस्था को ठेस पहुंचा सकते हैं।
रामानंद सागर की सादगी से भरी रामायण के आगे आदिपुरूष फेल है। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी फिल्म को लेकर ओम राउत पर निशाना साधा और कहा कि इन्होंने तो फैक्ट्स के साथ ही अनर्थ कर डाला, हनुमान जी के फूहड़ डॉयलॉग, सादगी से हटकर ओम राउत ने फिल्म को मार्वल्स बनाने की कोशिश की है। हिंदू की आस्था के सेंटिमेंट्स को हर्ट किया गया है।
हैरानी की बात ये सामने आ रही है कि आदिपुरूष में किरदारों में ना तो सादगी है, ना फैक्ट डॉयलॉग, रावण की सोने की लंका को काला दिखाया गया, पुष्पक वाहन की जगह चमगादड़ दिखाया गया, आस्था का मजाक बनाया गया लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 140 करोड़ कमाए और शनिवार को 65 करोड़ की कमाई कर ली है।
कुछ लोग फिल्म को अच्छा बता रहे हैं तो कुछ लोग विवाद कर रहा है, पक्ष वाले लोग फिल्म को प्रभास की वजह से क्रेजी होकर देखने के लिए जा रहें हैं।

