दिल्ली कभी दिलवाली कही जाती थी लेकिन आज के हालात देश की राजधानी में बिल्कुल में बदल चुकें हैं। दिल्ली आज क्राइम का शहर हो गया है, कभी लड़कियों के साथ रेप,बर्बरता और दर्दनाक मौत और सरेआम गोली से इंसान की जान छीन लेना।
देश की राजधानी बनती जा रही क्राइम का शहर
देश की राजधानी में आज इंसान खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। आए दिन झकझोर देने वाली वारदातें जैसे आम बात हो गई। दिल्ली के आरके पुरम थाने इलाके स्थित अम्बेडकर बस्ती में रविवार की तड़के 2दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने एक लड़के पर जान से मारने की नियत से लगातार कई राउंड फायरिंग की इस वारदात में एक युवक बाल-बाल बच गया लेकिन उसे बचाने के लिए उसकी 2बहनें आगे आ गईं और खुद गोली खाकर अपने भाई की जान बचा ली जिसके बाद दोनों लड़कियों को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
अब आप सोचिए दिल्ली में इंसान की जान कितनी सस्ती हो चली है। एक भाई ने अपनी बहनों को खो दिया जिंदगी भर उसे इस बात का गम रहेगा कि अब उसकी कलाई पर राखी बांधने वाली बहनें उसके बीच नहीं होगीं और उसकी कलाई सुनी ही रह जाएंगी। अपनी दोनों बहनों को खोने का गम हमेशा उसके दिल में रहेगा।
बता दें 2 दर्जन हमलावर युवक को रविवार की तड़के करीब साढ़े 3 बजे मारने आए थे लेकिन उसने और उसके परिवार ने गेट नहीं खोला जिसके बाद सारे हमलवार वहां से चले गए और थोड़ी देर बाद फिर आए जब युवक बाहर खड़ा उन्हें दिखा और 2 दर्जन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी युवक तो जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला लेकिन हमलावरों ने युवक की बहनों को शिकार बना लिया और गोलियों से गंभीर रूप से दोनों बहनों को घायल कर दिया और मौके से वारदात को अंजाम देकर भाग गए उसके बाद अधिकारी समेत दर्जनभर से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन दोनों बहनों की मौत हो गई।
पुलिस फिलहाल इतना बता पाई है कि मामला मनी सेटलमेंट का लग रहा है। इस मामले में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ मामले की जांच भी जारी है। परिवार के लिए रविवार की खुशी दुख में अपनी बेटियों और एक भाई के लिए अपनी दोनों बहनों के खोने में तब्दील हो गई।

