ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद शनिवार के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। दरअसल शाम 5बजे लखनऊ के निगोहां रेलवे स्टेशन से लूप लाइन पर से नीलांचल एक्सप्रेस गुजरी, वैसे ही ट्रेन की पटरी गर्मी में पिघलकर फैल गई। दरअसल, निगोहां स्टेशन पर मेन लाइन की जगह उसे लूप लाइन पर भेज दिया गया था।
भीषण गर्मी की वजह से लखनऊ का निगोहां रेलवे स्टेशन की पटरी पिघल गई लोको पायलट को झटका महसूस हुआ तो उसने ट्रेन को रोक दी तत्काल पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जानकारों की मानें तो खराब मेंटेनेंस ट्रैक की वजह से ऐसा हुआ होगा। फिलहाल पूरे मामले में लखनऊ के डीआरएम सुरेश सापरा ने जांच बैठा दी है।
नीलांचल ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोक दी वरना ओडिशा के बालासोर की तरह एक और बहुत बड़ा ट्रेन हादसा देश को झेलना पड़ जाता और फिर से परिवार को अपनों का खोने का गम झेलना पड़ जाता है। लोको पायलट ने पटरी के मेंटेनेंस की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मरमत के कार्य को शुरू कराया गया।
वहीं लूप लाइन से कोई ट्रेन ना गुजरे इसके लिए स्टेशन मास्टर को अलर्ट कर दिया गया। दरअसल जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से प्रयागराज–प्रतापगढ़ रूट पर निगोहां रेलवे स्टेशन की मेन लाइन में दूसरी ट्रेन खड़ी थी। जिसकी वजह से नीलांचल एक्सप्रेस लूप लाइन से होकर गुजरी और इस दौरान ने ट्रेन पायलट ने रेलगाड़ी की रफ्तार धीमी कर ली फिर उसे आगे जाकर रोक दिया और बड़ा हादसा टल गया।

