सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर में भगवान श्री राम की मूर्ति का अनावरण किया इसके बाद कहा भगवान श्री राम अत्याचारियों का सर्वनाश करें।
भगवान राम की मूर्ति स्थापना के बाद शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भगवान राम सबके है , कड़ – कड़ में है, सिर्फ बीजेपी के नही हैं। भगवान श्री राम के आदर्शो पर सबको चलना चाहिए, बीजेपी समाज में नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रही है।
इसके आगे शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपाइयों ने बिजली की समस्या का हल नहीं की तो सपा आंदोलन करेगी। सभी सेक्युलर पार्टी एक होकर बीजेपी को हराएगी।
आज शिवपाल सिंह यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में भगवान श्री राम की मूर्ति का अनावरण पूरे विधि विधान से किया। अनावरण के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्री राम सबके हैं कण कण में है सिर्फ बीजेपी के नहीं है।
शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा कि भगवान राम अत्याचारी यों का सर्वनाश करें और सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा की बीजेपी समाज में नफरत फैलाने का कार्य कर रही है हर तरफ भ्रष्टाचार महंगी बिजली से लोग परेशान हैं यदि बिजली की समस्या का हल नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी और सभी सेकुलर पार्टी एक होकर चुनाव में बीजेपी को हराने का काम करेगी।

