एक तरफ पहलवान और दूसरी तरफ कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का दंगल जारी हैं, दंगल के इस अखाड़े में बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष के बीच मानो फ़िलहाल संग्राम चल रहा है।
फ़िलहाल इस पूरे दंगल में जहां कुछ समय पहले तक बृजभूषण और पहलवान आर पार की लड़ाई में लगे थे तो वहीं अब बृजभूषण सिक्सर शॉट लगाते दिख रहे हैं,लाखो बार हाथ पैर मारने के बाद,जद्दो जहद करने के बाद भी फ़िलहाल दंगल में बृजभूषण आगे चल रहें हैं।
दरअसल बीते लगभग 2 महीने से बृजभूषण की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवानों को तगड़ा झटका लगा हैं आपको बता दें की पहलवानों की यह लड़ाई शुरू हुई कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए लेकिन जैसे ही FIR रजिस्टर हुई वैसे ही पहलवानों ने तेवर बदल डाले।
पहलवानों ने बृजभूषण को गिरफ्तारी करने का मोर्चा खोल दिया जिसके चलते पहलवानों को बहुत कुछ झेलना पड़ा,सहना पड़ा, इसके बाद इस दंगल में केंद्र सरकार कूदी गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मुलाकात की अमित शाह से पहलवान मिले उसके ठीक बाद बृजभूषण के लखनऊ वाले घर और गोंडा के कैसरगंज पहुंची उसके बाद हुई खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पहलवानों की मुलाकात में 15 जून तक बृजभूषण के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कराने का आश्वासन भी दिया गया।
वो घड़ी भी आ ही गयी, अब क्योंकि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ 2 FIR दर्ज की थी,जिसके चलते एक FIR में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट लगा था जबकि दूसरी और FIR में बालिग़ पहलवानों के द्वारा लगाए गए संगीन आरोप थे..
अब आपको बता दें की क्यूंकि नाबालिग पहलवान की तरफ से बताया गया की यह आरोप उन्हें अपना सिलेक्शन न होने पर लगाए हैं जबकि बृजभूषण ने उनके साथ कोई भी यौन उत्पीड़न नहीं किया और यहां पूरा खेल ही बदल गया बता दें की 15 जून को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया की उन्हें पॉक्सो के तहत बृजभूषण के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं इतना ही नहीं हम इस केस को रद्द करने की भी मांग करते हैं जिस पर अब अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी जबकि दूसरे केस में बृजभूषण पर संगीन आरोप ही नहीं बल्कि आरोपों का पिटारा हैं जिसकी अगली सुनवाई 22 जून को होगी।
इस पूरे मामले के बाद मानो पहलवान और उनके समर्थकों को धक्का लगा,आपको बता दें की फिलहाल तो पहलवान की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई ऐसा बयान नहीं आया हैं लेकिन इस बीच विनेश फोगाट का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने एक कविता शेयर कर तंज कसा है,जिसमे लिखा है।
#WeWantJustice 🙏 pic.twitter.com/Vf1dQnT7hH
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) June 16, 2023
अब क्योंकि ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक, ओलंपियन विनेश फोगाट समेत देश के कई दिग्गज पहलवान लंबे समय से बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे लेकिन इस बीच ऐसा फैसला आने से मानो पहलवानों को फ़िलहाल एक हार का सामना करना पड़ा।
तो दूसरी और दिल्ली पुलिस पहलवानों के खिलाफ 28 मई के प्रदर्शन को लेकर दर्ज की गयी FIR में भी राहत देने का मन बना लिया हैं आपको बता दें दिल्ली पुलिस पहलवानों के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने के लिए सरकार को एक अनुरोध भेज रही हैं,सरकार की मंजूरी के बाद पहलवानों के खिलाफ हुई FIR वापस ले ली जाएगी।
अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की आने वाले समय में क्या पहलवानों को ऐसा ही कोई दूसरा झटका लगेगा, क्या यूँही खत्म हो जायेगा पहलवानो का धरना या फिर वक़्त एक बार फिर पलटी मारेगा।

